April 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर18अक्टूबर23*जेल से विचाराधीन बंदी किए जाएंगे रिहा, जिला जज प्रदीप कुमार सिंह द्वितीय द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को दिए गए निर्देश*

कानपुर नगर18अक्टूबर23*जेल से विचाराधीन बंदी किए जाएंगे रिहा, जिला जज प्रदीप कुमार सिंह द्वितीय द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को दिए गए निर्देश*

कानपुर नगर18अक्टूबर23*जेल से विचाराधीन बंदी किए जाएंगे रिहा, जिला जज प्रदीप कुमार सिंह द्वितीय द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को दिए गए निर्देश*

राष्ट्रीय विधिक विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे *अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी स्पेशल कैंपेन 2023* में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर नगर के तत्वावधान में *माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर नगर श्री प्रदीप कुमार द्वितीय* की अध्यक्षता में जेल में निरूद्ध कैदियों की रिहाई हेतु अण्डर ट्राॅयल रिव्यू कमेटी की बैठक आहूत की गयी। उक्त बैठक में ऐसे निरूद्ध बंदी जो दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 436(क) दं0प्र0सं0 से अच्छादित हैं तथा पूर्ण सजा के सापेक्ष आधी सजा से अधिक अवधि व्यतीत कर चुके हैं उससे संबंधित बंदियों के वादों की सूची अधीक्षक जिला कारागार कानपुर नगर द्वारा प्रस्तुत की गयी हैं जिनके रिहाई के संदर्भ में बैठक में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की गयी, बैठक में उपस्थित जेल अधीक्षक द्वारा यह भी अवगत कराया गया कुछ बंदियों पर अन्य गंभीर मामलें न्यायालय में विचाराधीन हैं या वे आजीवन कारावास से दंडित हैं। जिला जज कानपुर नगर द्वारा द्वारा बैठक में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जो भी बंदी उक्त निर्देशों के अनुरूप रिहाई के पात्रता के अन्तर्गत आते हैं उनकी नियमानुसार रिहाई की कार्यवाही की जायें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की *सचिव/ अपर जिला जज श्रीमती शुभी गुप्ता* ने बताया कि धारा 436(क) दण्ड प्रक्रिया संहिता एवं ऐसे बन्दी जिनकी जमानत न्यायालय से हो चुकी है परन्तु जमानतदार के अभाव में कारागार में निरूद्व है उनके प्राप्त प्रार्थना पत्र पर चर्चा की गयी व उसके संबंध में जेल अधीक्षक जिला कारागार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, उनके द्वारा ऐसे विचाराधीन बंदियों जिनके विरूद्ध अधिकत्तम 07 वर्ष के दण्डादेश संबंधित अपराधिक विचारण लम्बित हैं और वे कारागार में निरूद्ध हैं, से संबंधित मामलों पर विचार-विमर्श किया गया। उक्त बैठक में अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी के सदस्य जिलाधिकारी कानपुर नगर द्वारा नामित एडीएम सिटी श्री राजेश कुमार एवं अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी के सदस्य पुलिस आयुक्त कानपुर नगर द्वारा नामित अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मुख्यालय मनोज पाण्डेय, जेल अधीक्षक श्री बी०डी० पाण्डेय उपस्थित रहे।
———————

Taza Khabar