https://youtu.be/IdWY9FbErc4
कानपुर नगर17जुलाई23* सास सासुर के द्वारा बड़े बेटे को बिजली न देने पर,जमकर हुआ विवाद, सास पहुंची थाने न्याय की गुहार लगाने*
कानपुर नगर के आपको बता दें कि मामला कल्यानपुर के दयानंद विहार क्षेत्र का है, जहां पर सास ससुर ने बड़े बेटे को बिजली देने से मना किया तो जमकर विवाद हो गया और सास पहुंची कल्यानपुर थाने न्याय की गुहार लगाने। पीड़िता सास लक्ष्मी कुशवाहा ने बताया कि मेरे बड़े बेटे द्वारा अवैध बिजली कटिया डालकर ली जाती है, जिसका मैं और मेरे पति शिवपूजन कुशवाहा विरोध करते हैं जिसके चलते मेरा बड़ा बेटा और बड़ी बहू हम लोगों से विरोध मानते है, जिसके चलते आए दिन घर पर झगड़ा करते हैं , गाली गलौज करते हैं और मेरे छोटे बेटे को मारने की और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देते हैं।मेरे तीन अन्य लड़के भी हैं प्रदीप कुशवाह ,रामवीर कुशवाह और संजीव कुशवाहा पर सबसे बड़ा लड़का और बहू बिना किसी कारण से सबसे विरोध मानते हैं ,इनके अवैध कटिया लगाने के चक्कर में मेरी बेटी के लड़के को करंट लग गया था, जिसको मेरे लड़के रामवीर कुशवाहा ने किसी भी तरीके से मशक्कत करके बचाया ,उसके बाद मेरे बड़ा पुत्र राजीव कुशवाहा अपनी पत्नी रीना कुशवाहा एवं पुत्र रुद्र कुशवाहा के साथ आया और मेरे छोटे लड़के रामवीर कुशवाहा पर धारदार हथियार से वार कर दिया और फरार हो गया था जिसकी शिकायत मैंने चौकी दयानंद विहार में प्रार्थना पत्र देकर करी थी पर उसके ठीक बाद बड़े पुत्र और बहू ने साजिश रच कर मुझसे और मेरी बेटी से झगड़ा किया उसके बाद अपने कपड़े फाड़कर कल्यानपुर थाने पहुंच गई और मेरे छोटे बेटों पर फर्जी मुकदमा लिखवाने के लिए प्रार्थना पत्र दे दिया। जिसके चलते मेरे पास कल्यानपुर थाने से पुलिस भी पहुंची है और थाने बुलाया तभी मैं मेरी छोटी बहू, मेरी बेटी, उसके बच्चे, मेरे छोटे लड़के, मेरे भाई सभी लोग कल्यानपुर थाने आए हैं और मेरी बड़ी बहू के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। आगे मेरे परिवार को मेरे बड़े बेटे, मेरी बड़ी बहू से खतरा बना हुआ है। क्योंकि वह निरंतर हम सभी को झूठे मुकदमों में फंसाने का प्रयास कर रही है । हम सभी लोग उच्च अधिकारियों से यह मांग कर रहे हैं की कृपया करके यह जो चोरी की बिजली का उपयोग करते हैं, इन पर सख्त कार्रवाई की जाए। और इन्होंने जो मारपीट करी है उनके खिलाफ मुकदमा लिखा जाए

More Stories
बाँदा15फ़रवरी26* प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में शिवा जयंती का उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया,
बलिया 15 फ़रवरी 26*महान विचारक लेखक साहित्यकार महात्मा संतराम बीए जी की जयंती और छात्रावास भूमि पूजन कार्यक्रम
आगरा 15 फ़रवरी 26*राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में आगरा का नाम हुआ रोशन*