कानपुर नगर से हमीद हसन की रिपोर्ट यूपीआजतक।
कानपुर नगर17अप्रैल24*कानपुर के बजरिया में टप्पेबाज मोहम्मद आलम इदरीसी का गजब खेल।
मामला समझिए मजा आयेगा।
दशकों पहले सुधान सिंह नामक व्यक्ति से किराए पर मकान लेकर रह रहे किरायेदार को आज कोर्ट के आदेश के बाद निकाला गया।
मजे की बात यह है कि एक भू माफिया ने अपने मुस्लिम चेले को सुधान सिंह का बेटा संजय सिंह बताकर इस संपत्ति को खरीद लिया।
संपत्ति को खरीदा किस्से?
जो कभी मालिक था ही नही!
सुधान सिंह का फर्जी बेटा बनकर किसी मुस्लिम लड़के से भू माफिया ने फर्जी रजिस्ट्री करवाकर संपत्ति को अपने नाम करवा लिया।
और तो और इसका धोखाधड़ी का मुकदमा एसएसपी के आदेश पर 104/16 धारा 420,467,468,471 120बी थाना बजरिया में बनाम मो० आलम इदरीसी तथा अन्य दर्ज करके जेल भी भेजा गया।
पर कहते हैं न सिस्टम…सिस्टम…सिस्टम हो तो क्या न हो… फर्जी दस्तावेजों के ज़रिए माननीय न्यायालय को गुमराह करके शातिर भू माफिया उस संपत्ति के मालिक बन गए जिससे उनका कभी कोई लेना देना ही नही था
सुधान सिंह की मौत का फायदा अगर किसी को हुआ तो वो सिर्फ और सिर्फ भू माफियाओं का।
पीड़ित व्यक्ति ने कानपुर मण्डलायुक्त के यहाँ भी लगायी न्याय की गुहार।
गजब खेल है।
अब देखना होगा कि प्रशासन का बुलडोज़र इन भू माफियाओं को छू पाता है या नहीं???

More Stories
कानपुर नगर15जून26*शिवराजपुर खनन की शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों को खनन माफियाओं ने धमकाया,,
हरिद्वार15जून26*भाकियू नैन का अलकनंदा घाट पर हुआ तीन दिवसीय अधिवेशन, किसानों ने उठाए कई मुद्दे
नैनीताल15जून26*कैंची धाम स्थापना दिवस पर पत्रकारों की अनूठी पहल, पौधे बांटकर दिया हरियाली का संदेश।