कानपुर नगर16दिसम्बर23*जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 की अध्यक्षता में तहसीलनरवल में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया
जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 की अध्यक्षता में तहसीलनरवल में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए 12 प्रकरणों में आज ही समाधान दिवस के पश्चात उप जिलाधिकारी नरवल,तहसीलदार नरवल, नायब तहसीलदार तथा अन्य राजस्वअधिकारियों की टीमों को तत्काल मौके पर भेजने के निर्देश दिए गए ।
*संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों के समयानुसारगुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु उपस्थित अधिकारियों को निम्न निर्देश दिए:-*
● संपूर्ण समाधान दिवस केदौरान अधिशाषी अभियंता, जल निगम (ग्रामीण) एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा अनुपस्थितरहने के कारण दोनों अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए ।
● इस अवसर पर उपस्थित समस्त जनपदस्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया किजनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण समाधान करना शासन की प्राथमिकता है, जिसके आधार पर प्राप्तसमस्त प्रकार की शिकायतों का समयबद्ध रूप से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चितकराया जाए।
● संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के त्वरित गुणवत्तापूर्णनिस्तारण हेतु 12 प्रकरणों की आज ही संबंधितअधिकारियों को जांच कर वस्तुस्थिति से अवगत कराने हेतु समाधान दिवस के पश्चात मौकेपर भेजा गया।
*समाधान दिवस के पश्चात जिलाधिकारी द्वारा तहसील नरवल के पास स्थित तालाबका निरीक्षण करते हुए उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निम्न निर्देश दिए।*
● खण्ड विकास अधिकारी, सरसौल को निर्देशित कियागया कि तालाब के चारों तरफ सफाई कराते हुए तालाब को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किए जाने हेतु आवश्यककार्यवाही सुनिश्चित करें।
● उप जिलाधिकारी, नरवल एवं खण्ड विकास अधिकारी, सरसौल को निर्देशित कियागया कि तालाब के बगल में स्थित सब्जी बाजार से कूड़ा तालाब में ना फेका जाए यह सुनिश्चित करें एवं खण्ड विकास अधिकारी, सरसौल इस कूड़े का निस्तारण आर0आर0सी0 सेन्टर से माध्यम से सुनिश्चित करें ।
● मुख्य विकास अधिकारीको निर्देशित करते हुए कहा कि अधिशासी अभियंता, लघुसिंचाई के माध्यम से तालाब का सौन्द्रीयकरण, जीर्णोद्धारकराने हेतु प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सुधीर कुमार, उप जिलाधिकारी नरवल श्री रिषभ वर्मा, तहसीलदार नरवल सहित अन्य संबंधित विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारीगणउपस्थित रहे।
,

More Stories
कौशाम्बी 4 मार्च 26*डिवाइडर पर टकराने से बाइक सवार की मौके पर हुई मौत*
कौशाम्बी 4 मार्च 26*पति की प्रताड़ना से पीड़ित होकर कुएं में कूदी महिला गंभीर घायल*
लखनऊ 4 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….