कानपुर नगर,14 मई,2025*सम्भावित अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए डीएम की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की गयी
आज एवियन इन्फ्लूएन्जा (बर्ड फ्लू) से उत्पन्न होने वाली किसी सम्भावित अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की गयी जिसमें टास्क फोर्स से सम्बन्धित सभी विभागो के अधिकारी उपस्थित रहे।
कानपुर प्राणी उद्यान की निदेशक द्वारा बर्ड फ्लू के दृष्टिगत कानपुर जू के पशुओं /पक्षियों के बारे में बताया गया कि इनका नियमित परीक्षण कराया जा रहा है तथा अभी कानपुर जू में बर्ड फ्लू का आउट ब्रेक नही हुआ है। इसके प्रीवेन्सन हेतु सभी वैज्ञानिक उपाय किये जा रहे हैं।
मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी कानपुर नगर द्वारा बर्ड फ्लू के विषय में विस्तार से बताया गया कि जनपद कानपुर नगर में कुल 11 रैपिड रिसपोन्स टीम का गठन किया गया है तथा जनपद स्तरीय टास्क फोर्स के सभी सदस्यों के बीच जिले में अन्तरविभागीय समन्वय तथा जनपद में गठित आर०आर०टी० टीमों के बारे में जानकारी दी गयी। बर्ड फ्लू के बचाव एवं नियंत्रण हेतु जनपद के सभी विभागों के दायित्वों के बारे में तथा इनके द्वारा निरन्तर होने वाले सर्विलान्स के बारे में बताया गया। जनपद कानपुर नगर में कहीं भी बर्ड फ्लू का आउट ब्रेक नही हुआ है।
जिलाधिकारी कानपुर नगर द्वारा सभी विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारियों को निरन्तर सर्विलान्स करते रहने तथा अपने विभाग से सम्बन्धित तैयारियों करने के लिए निर्देश दिये गये। साथ ही साथ जनपद में पोल्ट्री उत्पादों की आवक के जिलों की जानकारी करने, पोल्ट्री उत्पादों के बाजारो में सर्विलान्स करने तथा पूरे जनपद की वेट लैण्ड तथा वाटर बाडीज पर निरन्तर निगरानी रखने के निर्देश दिये गये।
More Stories
लखीमपुर खीरी22 अक्टूबर 26*- कल 85 बूथों पर होगा स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव,
कानपुर नगर 22 अक्टूबर 26*शासन के निर्देशानुसार नहीं पहुंच रहे ब्लॉक कर्मचारी व बाबू कार्यालय में
हरिद्वार 22 अक्टूबर 26*अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए हरिद्वार में गरजी पहाड़ी महासभा: धरने पर बैठे लोग,