*कानपुर नगर, दिनांक 14 सितम्बर, 2023 (सू0वि0)*
कानपुर नगर14सितम्बर23*अहर्ता धारक छात्र/छात्रायें छात्रावासों में प्रवेश हेतु 04 अक्टूबर तक आवेदन करें।
जिला समाज कल्याण अधिकारी त्रिनेत्र कुमार सिंह ने बताया कि जनपद कानपुर नगर में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय अनुसूचित जाति बालक/बालिका छात्रावासों में शैक्षिक सत्र-2023-24 में छात्र/छात्राओं के प्रवेश हेतु राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास, प्रथम कल्यानपुर की क्षमता 48 है जिसमें एस0सी0/एस0टी0 के लिये 10 ओ0बी0सी/जनरल के लिये 07 कुल 17, राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास, द्वितीय कल्यानपुर की क्षमता 48 है जिसमें एस0सी0/एस0टी0 के लिये 21 ओ0बी0सी/जनरल के लिये 12 कुल 33, राजकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, द्वितीय कल्यानपुर की क्षमता 50 है जिसमें एस0सी0/एस0टी0 के लिये 10 ओ0बी0सी/जनरल के लिये 16 कुल 26, राजकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, मेहरबान सिंह का पुरवा की क्षमता 50 है जिसमें एस0सी0/एस0टी0 के लिये 00 ओ0बी0सी/जनरल के लिये 15 कुल 15, राजकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, शिवराजपुर की क्षमता 50 है जिसमें एस0सी0/एस0टी0 के लिये 26 ओ0बी0सी/जनरल के लिये 14 कुल 40, राजकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, कोरिया घाटमपुर की क्षमता 48 है जिसमें एस0सी0/एस0टी0 के लिये 34 ओ0बी0सी/जनरल के लिये 14 कुल 48 वर्गवार छात्रावास रिक्त है।
उन्होंने बताया कि छात्रावास में रहनें हेतु वही छात्र पात्र होंगे जो नियमित रूप से कालेज/विश्वविद्यालय में शिक्षण ग्रहण कर रहे हो, शासन द्वारा प्रदान की जा रही छात्रवृत्ति योजना में छात्रवृत्ति की अर्हता रखते हो, किसी भी प्रकार की नौकरी या व्यवसाय में न हो अर्हता रखते हो। उन्होंने बताया कि ऐसे छात्र/छात्रायें जो उपरोक्त अर्हता रखते हो तथा छात्रावास में रहने के इच्छुक हो वह सम्बन्धित छात्रावास के कार्यालय एंव कार्यालय समाज कल्याण कमरा नं0-23 विकास भवन गीता नगर 09 नम्बर क्रासिंग से 04 अक्टूबर, 2023 तक आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
——————–

More Stories
पूर्णिया बिहार19 फरवरी26*पूर्णिया में पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण, बच्चों की देखभाल और सुरक्षा की समीक्षा
पूर्णिया बिहार19 फरवरी26 विधायक विजय खेमका ने उठाए महत्वपूर्ण मुद्दे, सदन में गूंजी पूर्णिया की आवाज
लखनऊ १९ फरवरी २६ * जगह जगह खुदाई से त्रस्त व्यापारी संजय गुप्ता के नेतृत्व में महापौर जी से मिले