कानपुर नगर13सितम्बर25*नगर पंचायत द्वारा सुंदरीकरण के बहाने उनके घरों के सामने सीमेंट की पटिया लगाकर बन्द किये जा रहे हैं दरवाजे।
कानपुर नगर*आज दिनांक 13/9/2025 को सपा नेत्री रचना सिंह गौतम ने शिवराजपुर नगर पंचायत मे जनसम्पर्क किया वहीं सपा नेत्री रचना सिंह गौतम को नगर पंचायत वासियों ने बताया कि शिवराजपुर नगर पंचायत द्वारा सुंदरीकरण के बहाने उनके घरों के सामने सीमेंट की पटिया लगाकर उनके दरवाजे बंद किये जा रहे है वार्ड नम्बर 1 मे घरों मे नोटिस चस्पा कर अवैध वसूली की जा रही है वही नगर वासियों ने बताया कि नगर पंचायत का कार्यालय लोहिया आवास कालोनी में बारात शाला के भवन पर कब्जा कर चलाया जा रहा है नगर पंचायत के अधिकारी पूरी तरह से तानाशाही कर रहे कुछ दिन पहले नगर पंचायत और NHI ने मिलकर वसूली करने के लिए दुकानों पर नोटिस लगाई थी और सैकड़ो दुकानदारों से नगर पंचायत और प्रशासन ने लाखों रुपए की वसूली की थी
जबकि भाजपा नेत्री गीता गुप्ता द्वारा अवैध निर्माण कराया गया उस पर बिल्हौर प्रशासन चुप्पी सादे हुए हैं जबकि सारे दुकानदार आवेद होटल गीता गुप्ता के निर्माण का विरोध कर रहे थे उनपर दबाव बनाने के लिए नोटिस लगाई गई और अब उन गरीब दुकानदारों को लूटने में लगा है
नगर पंचायत ईओ दिव्या गुप्ता और बाबू अतुल दुबे पूरी नगर पंचायत में जिसके घर चाहती नोटिस चस्पा कर वसूली कर लेती हैं ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों की जांच कर सख्त से सख्त कार्रवाई हो
नगर वासियो की शिकायत पर सपा नेत्री ने मौके पर उप जिलाधिकारी बिल्हौर को फोन कर अवैध वसूली की शिकायत और नगर पंचायत वासियों के दरवाजों पर खड़ी की जा रही दीवार को रोकने को कहा
उपस्थित नगर पंचायत वासियों ने बताया जहां पर नाला बनाया जा रहा है उस जमीन पर कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन चल रहा है।
वहीं दर्जनों स्वच्छ भारत के अंतर्गत सैकड़ो शौचालय बनाए गए थे उन सबको नगर पंचायत अधिकारियों द्वारा तोड़ दिया गया
सपा नेत्री ने कहा कि नगर पंचायत अधिकारियों ने अवैध वसूली और ग्रामीणों का उत्पीड़न बंद नहीं किया तो हम समाजवादी लोग नगर पंचायत वासियों के साथ नगर पंचायत का घेराव करने को मजबूर होंगे साथ में शैलेंद्र यादव ब्लॉक अध्यक्ष राजोल यादव विशाल रमेश गौतम सुनील शर्मा बबलू इन्द्रलेश

More Stories
मथुरा 4 मार्च 26 *09 उपद्रवियो का शांति भंग मे चालान*
मथुरा 4 मार्च 26* क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा होली पर्व पर वृंदावन परिक्रमा मार्ग में पैदल गश्त*
लखनऊ 3 मार्च 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….