कानपुर नगर13मार्च 26*कानपुर स्वास्थ्य विभाग में घोटाले का आरोप: CMO हरि दत्त नेमी पर खरीद-फरोख्त में गड़बड़ी का दावा, शपथपत्र वायरल..!*
*कानपुर (उत्तर प्रदेश)
*✍️कानपुर के स्वास्थ्य विभाग में एक बार फिर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. हरि दत्त नेमी पर विभागीय खरीद-फरोख्त में कथित घोटाले के आरोप लगे हैं। इस मामले ने तब तूल पकड़ लिया जब ACMO स्टोर डॉ. आर.पी. मिश्रा का स्टांप पेपर पर लिखा हुआ शपथपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।*
*✍️वायरल शपथपत्र में आरोप लगाया गया है कि स्वास्थ्य विभाग में की जा रही खरीद में भारी अनियमितताएं हो रही हैं। इसमें यह भी जिक्र किया गया है कि किस तरह विभागीय खरीद प्रक्रिया में कथित रूप से नियमों की अनदेखी कर घोटाले को अंजाम दिया जा रहा है।*
*✍️इतना ही नहीं, आरोप यह भी है कि संविदा कर्मचारियों से विभागीय काम के बजाय बाहर के निजी कार्य कराए जा रहे हैं। मामले को लेकर पहले भी शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक किसी स्तर पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।*
*✍️शपथपत्र सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल तेज हो गई है। सवाल उठ रहा है कि अगर आरोप सही हैं तो आखिर इतने गंभीर मामले में कार्रवाई क्यों नहीं हो रही और भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे CMO को किसका संरक्षण मिल रहा है।*
*✍️अब देखना यह होगा कि वायरल शपथपत्र और लगाए गए आरोपों पर स्वास्थ्य विभाग या शासन स्तर से कोई जांच बैठती है या मामला यूं ही ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।*

More Stories
बांदा13मार्च 26*डीआरएम झांसी अनिरुद्ध कुमार ने बांदा रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण* ,
बाँदा-13मार्च 26*थ्रेसर की चपेट में आने से किशोर का फंदे से कसा गला,हुई दर्दनाक मौत*
हल्द्वानी 13 मार्च 26*एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था महिला पदाधिकारियों को पुलिस अधिकारियों ने सम्मानित किया