कानपुर नगर11अक्टूबर24*सड़को को अतिक्रमण मुक्त एवम यातायात व्यवस्था सुगम रखने हेतु पैदल गश्त किया गया
*पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा थाना रावतपुर क्षेत्रांतर्गत पैदल गश्त की गई एवं सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखते हुए यातायात व्यवस्था सुगम रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।*
आज दिनाँक 11.10.2024 को पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देशन व अपर पुलिस आयुक्त महोदय (L/O) के निकट पर्यवेक्षण में पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने व क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से थाना रावतपुर क्षेत्रांतर्गत पैदल गश्त की गयी। गश्त के दौरान सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन पार्क करने वालों एवं सड़कों पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए यातायात व्यवस्था को सुगम रखने हेतु सर्व-सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए,साथ ही दशहरा के अवसर पर थाना रावतपुर क्षेत्रान्तर्गत में लगने वाले मेलों व रामलला मंदिर प्रांगण की यातायात व सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा -निर्देश दिए गये, इस मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त कल्यानपुर मौजूद रहे।

More Stories
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*उप जिलाधिकारी कार्यालय तहसील बिल्हौर कानपुर नगर का बूथों पर निरिक्षण
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*रिचा सचान गाजियाबाद में दारोगा थीं, रात 2 बजे ड्यूटी खत्म कर बुलेट से निकलीं फिर उनके साथ दर्दनाक कांड हो गया।
पूर्णिया बिहार 22 फरवरी 26** पूर्णिया पुलिस सप्ताह: रुपौली थाना की क्रिकेट टीम ने जीता मैच*