कानपुर। मीडिया अपडेट – आदेश
कानपुर नगर10अक्टूबर23*एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड को रास्ता न दिया तो कारवाई-पुलिस आयुक्त।
*-पुलिस आयुक्त डॉ.आर. के. स्वर्णकार ने जारी किया आदेश*
*एंबुलेंस एवं अग्निशमन वाहन को प्राथमिकता के आधार पर कराना है पास*
*-ताकि जाम में फंसकर इलाज के अभाव में फिर न जाए किसी की जान*
कानपुर। एंबुलेंस एवं अग्निशमन वाहन को प्राथमिकता के आधार पर पास कराना है। यह जिम्मेदारी प्रत्येक जोन की यातायात व्यवस्था में लगे प्रत्येक पुलिसकर्मी की है। सभी जोन के डीसीपी और डीसीपी यातायात इसका गंभीरता से पालन कराना सुनिश्चित करें। यह आदेश पुलिस आयुक्त डॉ आर के स्वर्णकार ने जारी किया है ताकि फिर किसी जरूरतमंद की जान जाम में फंसने से इलाज के अभाव में न जाए।
*पुलिस आयुक्त डॉ आर के स्वर्णकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार*-
1-एम्बुलेन्स एवं अग्निशमन वाहन को रास्ता न देने वाले वाहनों का नियमानुसार चालान करते हुए वाहन चालक के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करें।
2-चेक किया जाये कि उक्त प्रकार के वाहनों को कौन रास्ता नहीं दे रहा है।
3-यह सुनिश्चित किया जाये कि ड्यूटीरत पुलिस कर्मी एम्बुलेन्स एवं अग्निशमन वाहन को प्राथमिकता के
आधार पर रास्ता दिलायें, किसी भी परिस्थिति में एम्बुलेन्स एवं अग्निशमन वाहन जाम में न फंसने पायें।
More Stories
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर 2026 *दुर्गा पूजा को लेकर एसएसपी पूर्णिया ने धमदाहा में पंडालों का किया निरीक्षण*
मुजफ्फरनगर15अक्टूबर26*खालापार थाना प्रभारी विजय कुमार की सक्रियता से अपराधियों में पुलिस का खौफ
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर 26 लौह पुरुष को नमन करने गुजरात जा रही राष्ट्रीय एकता बाइक रैली पूर्णिया पहुंची*