May 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर1 मई 26*मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत निःशुल्क कोचिंग हेतु आवेदन आमंत्रित*

कानपुर नगर1 मई 26*मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत निःशुल्क कोचिंग हेतु आवेदन आमंत्रित*

शिवराजपुर

कानपुर नगर1 मई 26*मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत निःशुल्क कोचिंग हेतु आवेदन आमंत्रित*

कानपुर नगर।

जिला समाज कल्याण अधिकारी बीरपाल ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत जनपद कानपुर नगर में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं—यू०पी०एस०सी०, यू०पी०पी०एस०सी०, एस०एस०सी०, जे०ई०ई० एवं नीट—की निःशुल्क कोचिंग संचालित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि यू०पी०एस०सी० एवं यू०पी०पी०एस०सी० की कक्षाएं छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर नगर में संचालित होंगी। एस०एस०सी० की कक्षाएं डी०बी०एस० कॉलेज, गोविन्द नगर तथा राम सहाय राजकीय महाविद्यालय, बैरी शिवराजपुर में आयोजित की जाएंगी। वहीं जे०ई०ई० एवं नीट की कक्षाएं राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, कल्याणपुर में संचालित की जाएंगी। सभी कक्षाओं का संचालन 1 जुलाई 2026 से प्रस्तावित है।

योजना के अंतर्गत यू०पी०एस०सी०/यू०पी०पी०एस०सी० हेतु स्नातक एवं स्नातक (तृतीय वर्ष) के छात्र-छात्राएं, एस०एस०सी० हेतु इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं तथा जे०ई०ई० एवं नीट हेतु इंटरमीडिएट अध्ययनरत एवं उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, विकास भवन, कमरा संख्या-23, कानपुर नगर से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र को पूर्ण रूप से भरकर आवश्यक संलग्नकों—दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति, अभिभावक के आय प्रमाण पत्र की छायाप्रति तथा समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति—सहित दिनांक 30 मई 2026 तक किसी भी कार्य दिवस में जमा किया जा सकता है।
———