कानपुर नगर09जून24*चकेरी पुलिस ने शातिर चोर गैंग के पांच सदस्यों को किया गिरफ्तार*
चकेरी पुलिस ने चोरी करने वाले शातिर गैंग का खुलासा करते हुए पांच सदस्यों को 17500 रुपए और बैटरी चलित स्कूटी एवं पांच बोरी पीतल के बर्तन के साथ गिरफ्तार किया
*कानपुर:* चकेरी पुलिस ने घूम घूम कर क्षेत्र में चोरी करने वाले गैंग के पांच सदस्यों को रविवार को निहूरा गांव तिराहा के पास सुलभ शौचालय के सामने थाना चकेरी के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस उपायुक्त श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितो मे कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के रमऊ गांव निवासी इरशाद,लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र स्थित गंगागंज सलीमपुर निवासी अजीम, फतेहपुर जनपद के किशुनपुर निवासीजावेद,सुल्तानपुर जनपद के लंबूबा निवासी सफीक और फतेहपुर जनपद के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बड़े गांव मछरिया निवासी रमजान है।
कानपुर कमिश्नर अखिल कुमार के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चकेरी थाने की निरीक्षक अनिल कुमार पांडे चोरी की वारदाताओं पर काबू पाने के लिए संदिग्धों की तलाश कर रहे थे मुखबिर की सूचना पर निहू रा गांव के पास से पांचो अभिक्तों को पकड़ा पकड़े गए सभी आरोपितों के खिलाफ इससे पूर्व भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं
गिरफ्तार करने वाली टीम प्रमुख रूप से अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे,उपनिरीक्षक विपिन कुमार बघेल, सलमान खान,रोहित कुमार,कांस्टेबल राहुल कुमार,तरुण नागर, मोहित कुमार, अशोक कुमार मौजूद रहे
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*