कानपुर नगर07मई,2025* कलेक्ट्रेट परिसर में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए दुकानों की नीलामी*
प्रभारी अधिकारी (नजारत) ने सर्व साधारण को सूचित किया हैं कि कलेक्ट्रेट परिसर कानपुर नगर में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिये एक सुप्रीम कैन्टीन, चाय, चाट, की दुकान (मस्जिद के बगल में) एवं दूसरी कलेक्ट्रेट बिल्डिंग के पीछे तहसील सदर की तरफ पान की दुकान की नीलामी तिथि दिनांक 16 मई, 2025 नियत है।
उन्होंने बताया कि उपरोक्त दुकानो की नीलामी दिनांक 16 मई, 2025 को समय शाम 04ः00 बजे कलेक्ट्रेट नवीन सभा कक्ष में सम्पादित की जाएगी उक्त नीलामी प्रकिया में जो भी बोलीदाता/व्यक्ति भाग लेना चाहता है तो नियत तिथि व समय पर उपस्थित हो तथा नीलामी के नियम व शर्तों की जानकारी के सम्बन्ध में नाजिर सदर से किसी भी कार्यालय दिवस में सम्पर्क स्थापित कर की जा सकती है। नीलामी में भाग लेने वाले इच्छुक व्यक्ति नीलामी प्रकिया के प्रारम्भ में जमानत धनराशि के रूप में 10,000=00 रूपये अग्रिम जमा करना होगा तथा अधिकतम बोलीदाता के हक में नीलामी प्रकिया पूण की जाएगी।
————-

More Stories
मुगलसराय28अगस्त 26*कांग्रेस ने मो. नईम पर जताया भरोसा, उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष बने
हरिद्वार 28 अगस्त 26*हरिद्वार में बहावलपुर ट्रस्ट का विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
पूर्णिया बिहार 27 अगस्त26* कबाड़ी की दुकान में चोरी का माल, 21 किलो तांबा तार के साथ 2 गिरफ्तार *