कानपुर नगर05दिसम्बर23*हज आनलाईन आवेदन फार्म दिनांक 04 दिसम्बर, 2023 से दिनांक-20 दिसम्बर, 2023 के मध्य भरे जायेंगे।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि सचिव/कार्यपालक अधिकारी, उ०प्र० राज्य हज समिति, लखनऊ द्वारा हज-2024 हेतु हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई द्वारा हज सत्र 1445 हि0-2024 की घोषणा की गयी है, जिसमें अवगत कराया गया है कि हज आनलाईन आवेदन फार्म दिनांक 04 दिसम्बर, 2023 से दिनांक-20 दिसम्बर, 2023 के मध्य भरे जायेंगे। उक्त आवेद हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर व मोबाइल एप “हज सुविधा” पर भरा जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि हज ई-सुविधा केन्द्र/हज फैसिलीटेशन सेन्टर मदरसा इस्लामिया, घाटमपुर के नोडल अधिकारी श्री इन्तिजार अहमद मो0नं0- 9415431856, मदरसा अल्जामेअतुल अरबिया गौसिया कादरिया शकूरिया, बिल्हौर के नोडल अधिकारी श्री सुल्तान आरिफ मो0नं0- 9369606357, मदरसा इस्लामिक गर्ल्स हाई स्कूल, इफ्तिखाराबाद के नोडल अधिकारी श्री सिराजुल हसन मो0नं0-9451928026, मदरसा अन्सार जू०हा० स्कूल वालक, मछरिया, नौबस्ता के नोडल अधिकारी श्री गुलाम अहमद मो0नं0-9793998180, मदरसा मखदूमिया सिराजुल उलूम, जाजमऊ के नोडल अधिकारी श्री मो० मुश्ताक आलम मो0नं0-9389107042, मदरसा सिद्दीकिया निस्वां, पटकापुर के नोडल अधिकारी श्रीमती उजमा रफत मो0नं0-9918120265, मदरसा इरशादिया हयातुल इस्लाम, तलाक महल के नोडल अधिकारी श्री मो० रिजवान अहमद मो0नं0-9956310352 है।
उन्होनें हज-2023 की हज यात्रा पर जाने वाले इच्छुक व्यक्तियों को सूचित किया है कि उपरोक्तानुसार निर्धारित ई-सुविधा केन्द्र/हज फैसिलीटेशन सेन्टर के नामित नोडल अधिकारी से सम्पर्क स्थापित करते हुए हज यात्रा हेतु आनलाईन आवेदन किये जा सकते हैं अथवा वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर व मोबाइल एप “हज सुविधा” पर स्वयं दिनांक 20 दिसम्बर, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
—————–

More Stories
पंजाब २३ जून २०२६ * नाबालिग लड़की प्रेमी संग फरार, पुलिस से शहर के एमसी व लोगों ने लड़की को बरामद करने की मांग की
पंजाब २३ जून २०२६ * विपन शर्मा की धर्मपत्नी स्नेहलता शर्मा ने पार्षद बनने के बाद दुर्गा मंदिर में हल्वे व चने का लंगर लगाया
अयोध्या२३ जून २०२६ * अयोध्या पहुंचीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने राम मंदिर में कथित दान घोटाले को लेकर सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर सवाल उठाए।