जिलाधिकारी अपडेट 05 जनवरी, 2023 कानपुर नगर।
कानपुर नगर05जनवरी2023*जिलाधिकारी श्री विशाख जी० द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभागार में शीत लहर के संबंध में बैठक की गई।
वर्तमान में जनपद शीतलहर से प्रभावित होने के कारण जनपद में असहाय, बेसहारा एवं निराश्रित लोगों को सेल्टर होम पहुंचाने एवं कंबल वितरण हेतु 15 टीमों का गठन किया गया है। उक्त टीमें सिविल डिफेंस के सहायक उपनियंत्रकों से समन्वयन स्थापित कर भ्रमण कर रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में उप जिलाधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी असहाय, बेसहारा एवं निराश्रित लोगों हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएंगे।
उक्त बैठक में इस हेतु निम्नलिखित निर्देश दिए गए:-
समस्त अपर नगर मजिस्ट्रेट नगर निगम के जोनल अभियंताओं के साथ अपने अपने क्षेत्र में सायं भ्रमण कर असहाय, बेसहारा एवं निराश्रित लोगों को नजदीकी सेल्टर होम पहुंचाएंगे एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरण सुनिश्चित किया जाए।
समस्त टीमें सिविल डिफेंस वार्डनों द्वारा चिन्हित स्थलों पर आवश्यकतानुसार अलाव जलाने हेतु व्यवस्था कराना सुनिश्चत करें।
सेल्टर होम में ठहरने हेतु आधार कार्ड अनिवार्य न हो।
ग्रामीण क्षेत्रों में उप जिलाधिकारी अपने क्षेत्रांतर्गत अवस्थित रेलवे स्टेशन, नगर पालिका, नगर पंचायत के चौराहों एवं घाटों में भ्रमण कर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए असहाय, बेसहारा एवं निराश्रित व्यक्तियों को कंबल वितरण कराना सुनिश्चित करें।

More Stories
वाराणसी28अक्टूबर25*हिमांशु नागपाल को वाराणसी का नगर आयुक्त बनाया गया है
मिर्जापुर28अक्टूबर25* कमिश्नर IAS बालकृष्ण त्रिपाठी का तबादला
मुम्बई28अक्टूबर25*सोने की कीमत पिछले 8 दिनों में 10,420 रुपए घटकर आज 1,19,164 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई है।