कानपुर नगर03जनवरी24*05 जनवरी, 2024 को दीन-दयाल उपाध्याय-ग्रामीण कौशल योजनान्तर्गत विकास खण्ड स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है
प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पाण्डुनगर, डा० नरेश कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के निर्देशानुसार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पाण्डुनगर में दिनांक 05 जनवरी, 2024 को दीन-दयाल उपाध्याय-ग्रामीण कौशल योजनान्तर्गत विकास खण्ड स्तर पर रोजगार मेले में विभिन्न व्यवसायों से आई०टी०आई० उत्तीर्ण एवं कौशल विकास द्वारा प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से संस्थान में एक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पाण्डु नगर कानपुर में आयोजित “रोजगार मेले” में लगभग 30 निजी/सरकारी अधिष्ठान प्रतिभाग करते हुये राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान,पाण्डु नगर कानपुर में अभ्यार्थियों का चयन करेगें। इच्छुक अभ्यार्थी उक्त रोजगार मेले में दिनांक 05 जनवरी, 2024 को प्रातः 10ः00 बजे से प्रतिभाग कर सकते है।
————-
More Stories
वाराणसी 4 नवम्बर 26*अखिल भारतीय संत समिति, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, काशी विद्वत परिषद एवं श्री गंगा सभा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
लखनऊ 4 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 4 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*