April 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर01सितम्बर23*कानपुर नगर के शिवली में स्थित बाघपुर में दर्दनाक सड़क हादसा*

कानपुर नगर01सितम्बर23*कानपुर नगर के शिवली में स्थित बाघपुर में दर्दनाक सड़क हादसा*

*कानपुर ब्रेकिंग न्यूज़*

कानपुर नगर01सितम्बर23*कानपुर नगर के शिवली में स्थित बाघपुर में दर्दनाक सड़क हादसा*

*उत्तर प्रदेश कानपुर नगर मे स्थित शिवली के बाघपुर थाना शिवली के अंतर्गत का मामला*

*ट्रक ड्राइवर ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार चालक की मौके पर मौत, पीछे बैठा साथी बाल बाल बचा, शोभन सरकार मंदिर जाने वाली शिवली रोड बाघपुर में बाबा स्वीट हाउस एंड नमकीन के पास दर्दनाक हादसा*

 

*क्षेत्र के ही राहगीरों ने शोर मचाया, लेकिन ट्रक चालक ने ट्रक नही रोका और बाइक सवार की मौके पर ही ट्रक के नीचे आने से मौत हो गई, मृतक का नाम राहुल यादव बताया जा रहा है मौक़े पर बाइक चालक के पीछे बैठे व्यक्ति, टक्कर की वजह से दूर गिर गया जिसकी वजह से उसकी जान बच गई*

*जिन गाड़ियों का यह हादसा हुआ है उसमें मृतक का बाइक का नंबर UP78DU7551हैँ, एवं ट्रक चालक का ट्रक नंबर UP 78 DT6300 हैँ*

*इसके बाद गांव के लोगों ने ट्रक को रुकवाया जनता में काफी आक्रोश देखने को मिला, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक की जान बचाई, वहां पर गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव भी किया, जिसकी वजह से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया,आनन फ़ानन मे घायल पुलिसकर्मी को प्राथमिक उपचार के लिए निकट के चिकित्सा केंद्र ले जाए गया तथा बाइक सवार चालक की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है, बाघपुर चौकी इंचार्ज ने बताया पुलिस कार्रवाई कर रही है दोषी को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी*

*देखना यह है कि मृतक के परिवार को पुलिस प्रशासन द्वारा न्याय प्राप्त हो पाएगा*

Taza Khabar