*कानपुर नगर, दिनांक 01 फरवरी, 2023 (सू0वि0)*
कानपुर नगर01फरवरी2023*उ0प्र0 राज्य मुक्त विद्यालय परिषद, प्रयागराज के द्वारा दूरस्थ शिक्षा में उच्चतर माध्यमिक स्तर तक के समस्त कार्यक्रमोंको जोड़ा जाये
जिला विद्यालय निरीक्षक डा0 फतेह बहादुर सिंह ने जनपद में संचालित समस्त बोर्डाें द्वारा संचालित माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापकों को सूचित किया है कि सचिव, उ0प्र0 राज्य मुक्त विद्यालय परिषद, प्रयागराज के द्वारा दूरस्थ शिक्षा में उच्चतर माध्यमिक स्तर तक के समस्त कार्यक्रमों के क्रियान्वय हेतु जनपद के समस्त बोर्डाें द्वारा संचालित उच्चतर माध्यमिक स्तर तक के विद्यालयों में उ0प्र0 राज्य मुक्त विद्यालय परिषद, प्रयागराज का अध्ययन केन्द्र स्थापित कराये जाने की अपेक्षा की गयी है, जिससे राज्य में किसी भी स्तर से कोई भी छात्र/छात्रा शिक्षा से वंचित न रहे तथा शिक्षा से विमुख हो चुके छात्र/छात्राओं को अध्ययन केन्द्र के द्वारा शिक्षित कर समाज के मुख्य धारा से जोड़ा जा सके।
उन्होंने बताया कि उक्त के अनुक्रम में सचिव, उ0प्र0 राज्य मुक्त विद्यालय परिषद, प्रयागराज के द्वारा की गयी अपेक्षानुसार अपने विद्यालय में उ0प्र0 राज्य मुक्त विद्यालय परिषद, प्रयागराज (वेबसाइटः-upsosb.ac.in) का अध्ययन केन्द्र स्थापित किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
——————-
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में विजयदशमी पर भाजपा विधायक डॉ. बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
नई दिल्ली 21 अक्टूबर 26*अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले में यूपी की 2 युवतियों सहित 4 और गिरफ्तारियां*
हरिद्वार 21 अक्टूबर 26*शांति आश्रम में पंच जूना अखाड़ा के साधु-संतों ने धूमधाम से मनाया ‘गोला पूजा’ का पर्व, हुआ भव्य स्वागत व जलपान