February 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर 6 फ़रवरी 26*“MAY I HELP YOU” जैकेट में तैनात दिखे पुलिसकर्मी, कानपुर पुलिस की नई पहल*

कानपुर नगर 6 फ़रवरी 26*“MAY I HELP YOU” जैकेट में तैनात दिखे पुलिसकर्मी, कानपुर पुलिस की नई पहल*

*Breaking News kanpur*

कानपुर नगर 6 फ़रवरी 26*“MAY I HELP YOU” जैकेट में तैनात दिखे पुलिसकर्मी, कानपुर पुलिस की नई पहल*

*कानपुर पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल के निर्देश पर शहर में सुरक्षा और विश्वास का माहौल और मजबूत करने के उद्देश्य से घंटाघर चौराहे पर एक विशेष पहल की शुरुआत की गई*।

*इस अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त लाइन्स शिवा सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी अंजलि विश्वकर्मा, प्रशिक्षु आईपीएस सुमेध मिलिंद जाधव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों को “MAY I HELP YOU” जैकेट पहनाकर ड्यूटी पर लगाया गया*।

*इसका उद्देश्य जनसामान्य के बीच पुलिस की सहज, सुलभ और मददगार छवि को और मजबूत करना है*।

*यह पहल खासतौर पर रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर आने-जाने वाले राहगीरों के लिए शुरू की गई है*

*ताकि शहर में नए आने वाले लोगों को किसी भी तरह की समस्या होने पर तत्काल पुलिस सहायता मिल सके। मार्गदर्शन, सुरक्षा और आपात स्थिति में मदद के लिए अब पुलिसकर्मी स्पष्ट रूप से जनता की सहायता हेतु पहचान में होंगे*।

*कानपुर पुलिस का यह कदम न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करेगा, बल्कि आम नागरिक और पुलिस के बीच भरोसे की दूरी को भी कम करेगा*।

Taza Khabar