May 4, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर 23.04.2024*यूपीआई के माध्यम से आनलाइन फ्राड करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी

कानपुर नगर 23.04.2024*यूपीआई के माध्यम से आनलाइन फ्राड करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी

कानपुर नगर 23.04.2024*यूपीआई के माध्यम से आनलाइन फ्राड करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी

– पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के थाना सचेण्डी एवं साइबर स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम को मिली सफलता।

– यूपीआई के माध्यम से आनलाइन फ्राड करने वाले 03 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार – गिरफ्तार अपराधियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है

कानपुर। पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की धर पकड हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में दिनांकः 22.04.2024 को थाना सचेण्डी पुलिस व साइबर स्वाट टीम पश्चिम जोन को बडी सफलता हांथ लगी। यूपीआई के माध्यम से आनलाइन फ्राड करने वाले 03 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

– घटनाक्रम के मुताबिक श्री त्रिवेन्द्र सिंह पुत्र स्व० जंगबहादुर सिंह ग्राम कटरा घनश्याम थाना सचेण्डी जनपद कानपुर नगर दिनांकः 16.03.2024 को अपने घर से सब्जी लेने बाजार गये थे। बाजार में भीड भाड अधिक होने के कारण अज्ञात व्यक्तियों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से वादी मुकदमा श्री त्रिवेन्द्र सिंह उपरोक्त की जेब से मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया और उसका लाक तोडकर यूपीआई के माध्यम से आनलाइन वादी के बैंक एकाउन्ट से कुल 267309/- रूपये धोखाधडी करते हुए अपने एकाउन्ट में ट्रान्सफर कर लिये गये जिसके सम्बन्ध में वादी श्री त्रिवेन्द्र सिंह द्वारा थाना सचेण्डी कानपुर नगर पर मु0अ0सं0 107/2024 धारा 420 भादवि व धारा 66 डी आईटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत कराया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 77309/-रूपये होल्ड कराते हुए वादी के एकाउन्ट में वापस कराया गया तथा घटना का अनावरण किये जाने हेतु थाना सचेण्डी व स्वाट/साइबर टीम पश्चिम जोन पर साइबर फ्राड के सम्बन्ध में जानकारी रखने वाले पुलिस कर्मियों की टीम गठित की गयी जिनके सर्विलांस के माध्यम से जानकारी की गयी तो अभियुक्त चम्पा लाल पुत्र शिव दयाल निवासी ग्राम अहारबानपुर थाना मायापुर जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश के एकाउन्ट में रूपये ट्रान्सफर किया जाना पाया गया। थाना सचेण्डी व साइबर स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा दिनांकः 22.04.2024 को अभियुक्तगण 1. बलवीर प्रजापति पुत्र जगन प्रजापति 2. अरूण प्रजापति पुत्र हरीराम 3. चम्पा लाल पुत्र शिव दयाल निवासीगण ग्राम अहारबानपुर थाना मायापुर जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन व 800/-रूपये बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर धारा 379/411/120बी/201 भादवि की बढोत्तरी की गयी। उक्त घटना के संबंध में थाना सचेंडी में सुसंगत धाराओं में अग्रेतर विधिक कार्रवाई की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तगणों का एक संगठित गिरोह है जो उत्तर प्रदेश, बिहार के बाजार, माल व भीड भाड वाले स्थानों पर जाकर लोगों के मोबाइल चोरी कर उनके यूपीआई के माध्यम से आनलाइन फ्राड की घटना कारित करते हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

नाम पता अभियुक्तगण……….

1. बलवीर प्रजापति पुत्र जगन प्रजापति निवासी ग्राम अहारबानपुर थाना मायापुर जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश

2. अरूण प्रजापति पुत्र हरीराम निवासी ग्राम अहारबानपुर थाना मायापुर जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश 3. चम्पा लाल पुत्र शिव दयाल निवासी ग्राम अहारबानपुर थाना मायापुर जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश

आपराधिक इतिहासः-

1. मु0अ0सं0 107/2024 धारा 420/379/411/120बी/201 भादवि व धारा 66 डी आईटी एक्ट थाना सचेण्डी कानपुर नगर।

बरामदगी

1. चार अदद मोबाइल फोन।

2. 800/-रूपये नगद ।

गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण…….

1. श्री जसवन्त सिंह अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक थाना सचेण्डी कानपुर नगर।

2. उ0नि0 श्री संदीप कुमार थाना सचेण्डी कानपुर नगर। 3. का0 857 हरपाल सिंह थाना सचेण्डी कानपुर नगर।

4. का0 शिव नरेश साइबर सेल पश्चिम जोन कानपुर नगर।

5. का0 49 सत्वीर अवाना स्वाट टीम पश्चिम जोन कानपुर नगर।

About The Author

Taza Khabar