*Big Breaking News kanpur *
कानपुर नगर 23दिसम्बर 25*जमीनों पर ताबड़तोड़ जालसाजी कर कब्जे ज़ारी*
कानपुर नगर *पश्चिम जोन क्षेत्र के तहसील बिल्हौर चौबेपुर थाना अंतर्गत क्षेत्र में अमेरिका की नागरिकता प्राप्त लोगों के नाम से भू माफियाओं द्वारा ज़मीन को ज़बरन कब्ज़ा करने की करी गई सफ़ल कोशिश*
*पीड़ित के अनुसार दबंगों ने राजस्व कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर ज़मीन के मुख्य कागजों की पत्रावली तक कार्यालय से गायब करवा दी है*
*जमीन कब्ज़ा व फर्जी दस्तावेज़ का आरोप, पीड़ित परिवार ने लगाई न्याय की गुहार*
*जनसुनवाई के माध्यम से दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़ित के अनुसार बताया जाता है कि शहर के कई दबंगों ने फर्जी दस्तावेज़ तैयार कर उनकी जमीन पर अवैध कब्ज़ा करने का सफ़ल प्रयास किया*।
*विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पीड़ित परिवार का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद क्षेत्रीय जिम्मेदार व प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, ज़मीन पर कब्ज़ा हो सकता है बल्कि दबंगों द्वारा पीड़ित परिवार पर किसी बड़ी अनहोनी की आशंका बनी हुई है*।
*पीड़ित व्यक्ति ने गंभीर मामले में शिकायत के माध्यम से तत्काल कार्रवाई और कानपुर कमिश्नरी पुलिस से परिवार के सदस्यों के लिए सुरक्षा की मांग की है*।

More Stories
अयोध्या 5 मार्च 26*‘इंस्पायर अवार्ड’ के प्रोजेक्ट में चयनित होकर विद्यालय और रूदौली का नाम रौशन किया
मथुरा 5 मार्च 26* फर्जी हस्ताक्षर कर धन का दुरूपयोग करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।*
अयोध्या5मार्च 26*पुलिस लाइन में पुलिस के जवान ने खेली होली।