कानपुर नगर 2दिसम्बर 25*सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु यातायात विभाग के सहयोग से सड़क सुरक्षा अभियान का आयोजन.
कानपुर नगर: शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता के तहत यातायात सड़क सुरक्षा माह जन जागरूकता अभियान का आयोजन ।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज यादव (पीआईयू कानपुर) के निर्देशानुसार वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट, बिठूर कानपुर हाईवेज के प्रोजेक्ट मैनेजर आलोक सिन्हा के मार्गदर्शन में श्री मनसुख लाल इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा अभियान का आयोजन किया इस मौके पर सैकड़ों स्कूली बच्चों सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति शपथ दिलाई गई साथ में यातायात विभाग के साथ वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति पैम्फलेट के माध्यम से जागरूक कर सैकड़ों वाहन चालकों के गाड़ी के पीछे थ्री एम रेडियम स्टिकर लगाए गए इस मौके पर कानपुर बिठूर हाईवेज के अधिकारियों सहित यातायात विभाग के स्टाफ उपस्थित रहे।अधिकारियों ने वाहन चालकों को नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने की सलाह दी। उन्होंने यह भी बताया कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन चलाने के लिए प्रोत्साहित न करें, वाहनों में निर्धारित संख्या से अधिक सवारी न बैठाएं और प्रेशर हॉर्न का प्रयोग न करें।

More Stories
कौशाम्बी 4 मार्च 26*डिवाइडर पर टकराने से बाइक सवार की मौके पर हुई मौत*
कौशाम्बी 4 मार्च 26*पति की प्रताड़ना से पीड़ित होकर कुएं में कूदी महिला गंभीर घायल*
लखनऊ 4 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….