कानपुर नगर 14 मार्च 26**पनकी हाईवे पर तीर्थयात्री बस ट्रक से टकराई, मौके पर 1 की मौ 15 गंभीर घायल*
कानपुर, कमिश्नरेट थाना पनकी के इंडस्ट्रियल एरिया चौकी अंतर्गत कानपुर के इटावा हाईवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जहाँ श्रद्धालुओं से भरी एक टूरिस्ट बस सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से जा घुसी। इस घटना में मौके पर 1 की मौत 15 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से चालक व एक महिला यात्री सहित 5 की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह सड़क हादसा
सरायमीता के पास स्थित फ्लाईओवर पर हुई। जानकारी के मुताबिक, बस नासिक से तीर्थयात्रियों को लेकर अयोध्या के रास्ते नेपाल की ओर जा रही थी। सुबह के वक्त रफ्तार तेज होने के कारण चालक का संतुलन बिगड़ा और बस सीधे वहां खड़े एक भारी डंपर से टकरा गई। बस में कुल 57 यात्री सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही इंडस्ट्रियल एरिया चौकी प्रभारी रवि कुमार मौके पर पहुंचकर पनकी तत्काल राहत व बचाव कार्य में लगकर घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया एक यात्री की मौके पर मौत हो गई घायल यात्रियों को पहले कल्याणपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, गंभीर रूप से घायल 5 लोगों को बेहतर इलाज के लिए हैलट अस्पताल (Hallett Hospital) रेफर किया गया है।
परिजनों को सूचना: थाना प्रभारी पनकी मनोज कुमार भदौरिया अपनी पुलिस बल टीम के साथ यातायात सुगम बनाने तक मौजूद रहे पुलिस प्रशासन ने गंभीर रूप से घायल यात्रियों के परिवार वालों को हादसे की जानकारी दे दी है।
हादसे के बाद बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने यातायात सुचारू कर दिया है और घायलों का उपचार जारी है। प्रारंभिक जाँच में दुर्घटना का मुख्य कारण बस की तेज रफ्तार और खड़े वाहन का सड़क पर होना माना जा रहा है।

More Stories
प्रयागराज १४ मार्च 26*नमाज़ियों की संख्या सीमित करने का आदेश रद्द, इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी।
नई दिल्ली 14 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल
नई दिल्ली 14 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*