April 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर 1 अप्रैल 26**कानपुर पुलिस को मिली नई रफ्तार: डायल 112 में शामिल हुईं 19 नई इनोवा कार!*

कानपुर नगर 1 अप्रैल 26**कानपुर पुलिस को मिली नई रफ्तार: डायल 112 में शामिल हुईं 19 नई इनोवा कार!*

कानपुर नगर 1 अप्रैल 26**कानपुर पुलिस को मिली नई रफ्तार: डायल 112 में शामिल हुईं 19 नई इनोवा कार!*

*✍️कानपुर शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए कानपुर पुलिस के बेड़े में 19 नई इनोवा गाड़ियों को शामिल किया गया।*

*रजत शर्मा..!*

*✍️पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बुधवार को पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड से इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इन नई गाड़ियों के शामिल होने के बाद कमिश्नरेट क्षेत्र में डायल 112 की इनोवा वाहनों की कुल संख्या बढ़कर 109 हो गई है।*

*✍️पुलिस आयुक्त ने बताया कि इन वाहनों से घटनास्थल तक पहुंचने का समय कम होगा, जिससे पुलिस की त्वरित कार्रवाई और अधिक प्रभावी हो सकेगी।*

*✍️उन्होंने यह भी कहा कि आपात स्थिति में डायल 112 सेवा नागरिकों के लिए पहली प्रतिक्रिया प्रणाली है, और इसका रिस्पॉन्स टाइम किसी भी घटना को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाता है।*

*✍️नई इनोवा गाड़ियों के जुड़ने से न सिर्फ रिस्पॉन्स टाइम बेहतर होगा, बल्कि शहर की समग्र सुरक्षा व्यवस्था भी और मजबूत होगी।*