*Breaking News kanpur *
कानपुर नगर २ फ़रवरी २६*काली कमाई के चलते केडीए विभाग द्वारा अवैध निर्माण पर अनदेखी*
*IGRS पर शिकायत, केडीए की कार्यशैली सवालों में कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई के सरकारी दावों के बीच IGRS शिकायत प्रणाली की सच्चाई अब सामने आ रही है*।
*जोन–1 के जेई संतोष कुमार पर आरोप है कि अवैध निर्माण की शिकायतों पर कार्रवाई से पहले शिकायतकर्ता से आधार कार्ड और पूरा पता मांगा जा रहा है, और पहचान न देने पर शिकायत पर काम करने से साफ इंकार कर दिया जाता है*।
*शिकायतकर्ताओं का कहना है कि जेई और सुपरवाइजर की कथित मिलीभगत के चलते अवैध निर्माण खुलेआम फल-फूल रहे हैं, जबकि कागजों में कार्रवाई दिखाकर फाइलें बंद कर दी जाती हैं*।
*सबसे गंभीर सवाल यह है कि योगी सरकार की उस नीति का क्या हुआ, जिसमें भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतों में शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखने की बात कही गई है*।
*केडीए में उल्टा हाल है,शिकायतकर्ताओं को डराया जा रहा है, अभद्र व्यवहार के आरोप लग रहे हैं और मुख्यमंत्री पोर्टल पर झूठा निस्तारण दिखाया जा रहा है*।
*यह पूरा मामला केडीए में फैले भ्रष्टाचार और काली कमाई की आशंका को और गहरा करता है, जिस पर अब शिकायतकर्ता के अनुसार उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज हो गई है*।

More Stories
लखनऊ ९ फ़रवरी ६ * शाइन सिटी घोटाले का वांछित आरोपी गिरफ्तार
पूर्णिया बिहार 9 फरवरी 26*अंशुल कुमार जिला पदाधिकारी पूर्णिया की अध्यक्षता में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन महानंदा सभागार में आहूत की गई।
पंजाब ९फरवरी २६ * शिक्षा क्रांति के तहत जाखड़ ट्रस्ट का एक ओर सराहनीय कदम