*Big Breaking News kanpur
कानपुर नगर २३ जनवरी २६*भाजपा नेता रचित पाठक व पूर्व सांसद के पुत्र सर्वेश मिश्रा की अवैध प्लाटिंग पर केडीए का चला बुलडोज़र*
*कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने शुक्रवार को बिठूर-बिठूर रोड क्षेत्र में चल रही अवैध प्लाटिंग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भाजपा नेता रचित पाठक और पूर्व सांसद के पुत्र सर्वेश मिश्रा से जुड़े प्रोजेक्ट पर बुलडोज़र चला दिया*।
*केडीए वीसी के आदेश पर बिना लेआउट और नक्शा पास कराए विकसित की जा रही करीब 3 बीघा जमीन को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीनों के साथ भारी पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा*।
*हॉस्पिटल के सामने चल रही प्लाटिंग पूरी तरह अवैध,मुख्य गेट सील, साइट पर नोटिस चस्पा*
*दोबारा प्लाटिंग हुई तो FIR और भारी जुर्माने की चेतावनी*
*केडीए अधिकारियों ने साफ कहा है कि किसी भी प्रभावशाली व्यक्ति को कानून से ऊपर नहीं रखा जाएगा। अवैध प्लाटिंग करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी*।
केडीए की जनता से अपील प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले लेआउट व नक्शा केडीए से
अवश्य जांचें,अन्यथा भविष्य में बुलडोज़र की कार्रवाई से* नुकसान उठाना पड़ सकता है।
*कानपुर से बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई,कानून का दिखा सख्त चेहरा*

More Stories
कानपुर ngr 12 मार्च 26*कानपुर जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में कैदी की मौत से हड़कंप।
कौशाम्बी 12 मार्च 26*भरवारी स्टेशन के दोनों तरफ प्लेट फॉर्म ऊंचे होने से यात्रियों को रही परेशानी*
कौशाम्बी 12 मार्च 26*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजकीय विद्यालय की 10 शिक्षिकाएं सम्मानित*