Big Breaking News kanpur
कानपुर नगर ०२ जून २०२६ * माल बनाओ अभियान तेज़, लुटेरों के हाथों में गढ्ढे में शहर, “विकास कार्यों के पत्थर पर भी भ्रष्टाचार! नगर निगम के नियमों को ठेंगा, भुगतान के लिए लगाया फ्लैक्स पोस्टर”
कानपुर नगर *नगर निगम में विकास कार्यों को लेकर पारदर्शिता के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन अब हालात ऐसे हो गए हैं कि विकास कार्यों के शिलापट्ट और सूचना पत्थर भी कथित अनियमितताओं की भेंट चढ़ते नजर आ रहे हैं।
वार्ड-4 में एक ठेकेदार द्वारा विकास कार्य के पत्थर पर ही फ्लैक्स पोस्टर लगाकर भुगतान और प्रचार का रास्ता तलाशने का मामला चर्चा का विषय बन गया है। बताया जा रहा है कि सख्त आदेशों के बावजूद नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिन पत्थरों पर कार्य की लागत, योजना और विभागीय जानकारी अंकित होनी चाहिए, वहां फ्लैक्स और प्रचार सामग्री चस्पा कर दी गई है। सवाल हैं कि आखिर किसके संरक्षण में नगर निगम की व्यवस्थाओं पर धूल फेंकी जा रही है।
आरोप यह भी हैं कि कुछ ठेकेदार जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों की कृपा से नियमों को ताक पर रखकर मनमानी कर रहे हैं बल्कि कार्रवाई के बजाय संरक्षण प्राप्त हो रहा हैं।
नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए नागरिकों का कहना है कि जब विकास कार्यों की पहचान और पारदर्शिता के प्रतीक शिलापट्ट ही सुरक्षित नहीं हैं, तो फिर करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की निगरानी कैसे होती होगी?
मामला केवल एक पोस्टर का नहीं, बल्कि उस व्यवस्था का आईना है जहां नियम कायदा क़ानून सब फ़ाइलों में बंद अलमारियों में कैद हैं और जमीन पर सिर्फ़ मनमानी हावी दिखाई दे रही है।

More Stories
झाँसी 8 सितंबर 26*बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए शीघ्र होगा “अमरण अनशन” एवं राम कौ कौल अभियान* ।
कानपुर देहात8सितम्बर26*जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में की जनसुनवाई*
सहारनपुर 8 सितंबर 26*मेला गुघाल: एक करोड़ 99 लाख का मूल बजट पारित, तीन करोड़ 65 लाख का अनुमानित आय बजट भी किया पारित,