कानपुर नगर*दिनांक-21.05.2023 दिन रविवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत*
*कार्यालय- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर।* *(विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 के अन्तर्गत गठित)*
माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर के तत्वाधान एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर श्री प्रदीप कुमार सिंह-II, की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालय, कानपुर नगर में कोविड प्रोट्रोकॉल का पालन करते हुये राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें आपराधिक शमनीय वाद, वैवाहिक वाद, सिविल वाद, मोटर–दुर्घटना वाद, राजस्व वाद, आरबीट्रेशन वादों के साथ-साथ बैंक व बीमा कम्पनी में लम्बित वादों को प्री-लिटिगेशन स्तर पर सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया।
मा0 प्रशासनिक न्यायामूर्ति, श्री सिद्धार्थ वर्मा द्वारा दीप प्रज्जवलन कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ किया गया इस अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज हम सब लोग राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन पर यहा एकत्र हुए है और हमारा यह प्रयास होना चाहिए कि अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कर लोक अदालत को सफल बनाया जाए।
इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय श्री प्रमोद कुमार-II, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (उत्तरी) श्री राकेश कुमार शुक्ला, पीठासीन अधिकारी, नोडल अधिकारी ऱाष्ट्रीय लोक अदालत श्री प्रथमकान्त, एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती शुभी गुप्ता सहित जनपद न्यायालय के समस्त न्यायाधीशगण व बार एसोसिएशन के पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।
माननीय जनपद न्यायाधीश श्री प्रदीप कुमार सिंह-II द्वारा – ..01..वाद, श्रीमान पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण उत्तरी द्वारा..45…वाद, श्रीमान पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, दक्षिणी द्वारा …15….वाद, श्रीमान प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय द्वारा…47….वाद, का निस्तारण किया गया इस प्रकार जनपद न्यायालय, कानपुर नगर के न्यायिक अधिकारीगण द्वारा कुल …37219….वादों का निस्तारण कर कुल 127040499=00 रु0 धनराशि दिलायी/वसूल की गयी, प्रशासनिक अधिकारीगण द्वारा कुल– 132847 वादो का निस्तारण किया गया। इस प्रकार जनपद कानपुर नगर में कुल – 171236 वादो का निस्तारण कर कुल 17,97,54,253=00 रु0 धनराशि दिलायी / वसूल की गयी तथा जनपद न्यायालय के अधिकारीगण द्वारा ..18..आरबीट्रेशन वादो का निस्तारण किया गया।
उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत का संचालन श्री प्रथमकान्त, नोडल अधिकारी, लोक अदालत एवं श्रीमती शुभी गुप्ता/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर द्वारा किया गया।
———————
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में चना ब्लैक करने की सूचना पर पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत, 100 बोरी चना लदी पिकअप पकड़ी
मथुरा21 अक्टूबर 26*यमुनापार में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री