March 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर देहात9जनवरी26*कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने की जनसुनवाई, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश*

कानपुर देहात9जनवरी26*कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने की जनसुनवाई, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश*

कानपुर देहात9जनवरी26*कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने की जनसुनवाई, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश*

कानपुर देहात *आज दिनांक 09.01.2026 को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने जनसामान्य की विभिन्न शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। जिलाधिकारी को शिकायतकर्ती द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराएगा की, मैं दिव्यांग बेरोजगार हूं तथा मेरे पति भी दिव्यांग है, कोई रोजगार उपलब्ध कराने की प्रार्थना की, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा तत्काल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला सेवायोजना अधिकारी से वार्ता कर महिला को रोजगार उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनशिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित, प्रभावी एवं स्थायी समाधान किया जाए तथा शिकायतकर्ता को निस्तारण की जानकारी समय से उपलब्ध कराई जाए। जनसुनवाई में समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा जनशिकायतों के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रत्येक शिकायत की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, जिससे निर्धारित समय सीमा में निस्तारण सुनिश्चित हो सके और आमजन को राहत मिल सके।

Taza Khabar