February 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर देहात7जुलाई24*वन महोत्सव के समापन दिवस पर जनपद की सभी रेंजो मे हुआ पौधा रोपण कार्यक्रम*

कानपुर देहात7जुलाई24*वन महोत्सव के समापन दिवस पर जनपद की सभी रेंजो मे हुआ पौधा रोपण कार्यक्रम*

कानपुर देहात7जुलाई24*वन महोत्सव के समापन दिवस पर जनपद की सभी रेंजो मे हुआ पौधा रोपण कार्यक्रम*

*1 जुलाई से 7 जुलाई तक मनाये जाने वाले वन महोत्सव कार्यक्रमो मे जनपद की समस्त रेंजो मे कार्ययोजना के अनुसार आयोजित किए गये कार्यक्रम।*

कानपुर देहात 7 जुलाई 2024

जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन मे ए.के.द्विवेदी प्रभागीय वनाधिकारी कानपुर देहात के कुशल नेतृत्व में
जनपद में आयोजित किया गए वृक्षारोपण कार्यक्रम ।
वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गतआयोजित किया गए कार्यक्रमों में स्कूली छात्राओं के बीच जनजागरूकता रैली, वृक्ष बारात,पौधारोपण कार्यक्रम एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन कराया गया।
ए.के द्विवेदी प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा बताया गया आज दिनांक 07.07.2024 को वन महोत्सव कार्यक्रम के समापन अवसर पर अकबरपुर रेंज के अंतर्गत ग्राम दुआरी मे रेखा सिंह ग्राम प्रधान द्वारा पौधारोपण किया गया ,एवं पौधारोपण के साथ-साथ ग्राम प्रधान द्वारा उपस्थित समस्त ग्राम वासियों को पर्यावरण,जल संरक्षण, के प्रति जागरूक किया गया। पौधा रोपण कार्यक्रम मे स्वम सहयता समूह की महिलाओ ने भी प्रतिभाग करते हुए एक- एक पौधा रोपित किया और रोपित किये गये पौधे के संरक्षण की स्वम जिम्मेदारी ली ।
वही रसूलाबाद रेंज के अंतर्गत आसालत गंज वन ब्लाक मे मुख्य अतिथि विश्राम सिंह जिला पंचायत सदस्य द्वारा एक पौधा अपनी माँ के नाम पर रोपित किया । पौधा रोपण उपरान्त जिला पंचायत सदस्य द्वारा सभी क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा की इस वृक्षारोपण महा अभियान में अधिक से अधिक पौधों का रोपण करते हुए इस वृक्षारोपण महा अभियान का हिस्सा बने ।
भोगनीपुर रेंज में वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत
अमराहट में ग्राम प्रधान द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम मे प्रतिभा करते हुए एक पौधा रोपित किया, ग्राम प्रधान के साथ में अन्य ग्राम वासियों ने भी एक-एक पौधा रोपित किया।
आयोजित किये गये कार्यक्रमों मे
सर्वेश कुमार भदौरिया क्षेत्रीय वनाधिकारी अकबरपुर,एस.एन सिंह
क्षेत्रीय वनाअधिकारी रसूलाबाद, स्वामीदीन क्षेत्रीय वनाधिकारी भोगानीपुर उपस्थित रहे । समस्त कार्यक्रमों के आयोजन स्थलों पर क्षेत्रीय वनाधिकारियो के साथ-साथ रेंजो का स्टॉप भी मौजूद रहा ।

*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*

Taza Khabar