कानपुर देहात29अप्रैल25*संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत की गयी नालियों की साफ सफाई, एन्टी लार्वा का छिड़काव, कूड़ा उठान, झाड़ियों की कटाई आदि कार्य।*
जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जनपद में विभिन्न विभागों के समन्वय से साफ सफाई, एंटी लार्वा छिङकाव तथा अन्य संबंधित गतिविधियां विभिन्न गांवों, कस्बों, नगर निकायों में करायी जा रही है। इसी प्रकार आज ग्राम गुलौली, नगर पंचायत रनियां, ग्राम पंचायत गुजराई, नगर पंचायत सिकन्दरा, नगर पालिका पुखरायां, नगर पंचायत राजपुर आदि में नालियों की साफ सफाई, एन्टी लार्वा का छिड़काव, कूड़ा उठान, झाड़ियों की कटाई आदि कार्य किया गया। दस्तक अभियान के तहत चिकित्सों, आशा, संगिनी आदि द्वारा घर-घर जाकर लोगों को पम्पलेट, बैनर आदि के माध्यम से जागरूक किया गया। कृषि विभाग द्वारा विकास खण्ड डेरापुर व विकास खण्ड मलासा के सहाबापुर, ग्राम धनवापुर में कृषकों को संचारी रोग अभियान के अन्तर्गत चूहा एवं छछून्दर नियंत्रण की पंम्पलेट आदि के माध्यम से जानकारी दी गयी।

More Stories
पूर्णियां बिहार 18 जूलाई26 *डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में अनुकम्पा समिति की बैठक, 24 मामलों पर निर्णय*
मथुरा 18 जुलाई 26* ऑपरेशन प्रहार के तहत एन0डी0पी0एस0 एक्ट में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
बांदा 18 जूलाई 26*डीएम के नहीं पहुंचने से मायूस लौटे फरियादी, संपूर्ण समाधान दिवस में 122 शिकायतें आईं,20 का मौके पर निस्तारण*