कानपुर देहात28सितम्बर24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कानपुर देहात की महत्वपूर्ण खबरें
कानपुर देहात 28 सितंबर 2024 *राज्य क्षय रोग नियन्त्रण प्रकोष्ठ के द्वारा जनपद की 21 ग्राम पंचायतें हुई टी०बी० मुक्त*
जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एके सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम जनपद कानपुर देहात में वर्ष 2023 में राज्य क्षय रोग नियन्त्रण प्रकोष्ठ के द्वारा जनपद की 21 ग्राम पंचायतों को टी०बी० मुक्त मानकों को पूर्ण होने के उपरान्त टी०बी०मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किया गया है। इनमें से ब्लॉक अकबरपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत लहरापुर, दस्तमपुर, रूरवाहार, अमरौधा ब्लॉक केसजौर, पुरैनी, लखनापुर, हलिया, मैथा ब्लॉक के विक्रमपुर, ज्योती, देवीपुर, सरिया, संदलपुर ब्लॉक के जिगना, डेरापुर ब्लॉक के महराजपुर, मलासा ब्लॉक के बिहारी, मावर, रसूलाबाद ब्लॉक के अपौना, सजवापुर, मरंदपुर, झींझक ब्लॉक के परहौली, जगदीशपुर व राजपुर ब्लॉक के दुर्राजपुर। उपरोक्त ग्राम पंचायतों को टी०बी० मुक्त सभी ग्राम वासियों के सहयोग से किया जा सका है। जनपद की शेष बची सभी ग्राम पंचायतों को टी०बी०मुक्त करने हेतु जनपद के सभी सम्मानित नागरिकों से आग्रह है कि अपनी-अपनी ग्राम पंचायत को टी०बी० मुक्त करने में अपना अपेक्षित सहयोग प्रदान करें। इस उपलब्धि के लिए जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनपद वासियों को अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दी गयी है तथा इस उपलब्धि के लिए सम्बन्धित ग्राम पंचायत के प्रधान को उनके सहयोग के लिए 02 अक्टूबर को ब्लाक स्तर पर आयोजित कार्यकम मे सम्मानित किया जायेगा।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*
[28/09, 3:05 pm] Punit Rania Knp Dehat: कानपुर देहात 28 सितंबर 2024
जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में नोडल प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भोगनीपुर ने सूचित किया है कि राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद उ०प्र० लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद कानपुर देहात के संचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोगनीपुर, पुखरायाँ, अकबरपुर, सिकन्दरा, रसूलाबाद, कानपुर देहात में प्रवेश सत्र 2024-25 (एक वर्षीय) एवं सत्र 2024-26 (दो वर्षीय) रिक्त सीटों पर पूर्व पंजीकृत व नवीन पंजीकृत अभ्याथियों से प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये है। चतुर्थ चरण में दी गयी व्यवस्था के अनुसार Walk In सिद्धन्त के अनुसार प्रवेश की कार्यवाही की तिथि दिनांक: 26.09.2024 से 30.09.2024 तक निर्धारित है। अभ्यर्थी चतुर्थ चरण की जानकारी के लिए बेवसाइट (www.scvtup.in) पर देख सकते है।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*

More Stories
लखनऊ24मई26*क्षेत्रीय व्यापारी सम्मेलन” एवं ” सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम” आयोजित हुआ।
हरिद्वार24मई26*भाकियू नैन ने किसान साथी रवि आजाद के समर्थन में भरी हुंकार,
कानपुर नगर24मई26*पनकी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, तेल चोरी रैकेट का भंडाफोड़,