कानपुर देहात27मई 2025*राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भोगनीपुर में 31 मई को रोजगार मेले का होगा आयोजन*
जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोगनीपुर प्रधानाचार्य ने बताया कि दिनांक 31.05.2025 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भोगनीपुर, कानपुर देहात में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
रोजगार मेले में प्रतिष्ठित अधिष्ठान प्रतिभाग कर रहे है। समस्त आई०टी०आई० व्यवसाय के उत्तीर्ण जिनकी उम्र 18 से 30 वर्ष है साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। कम्पनीज में अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों तथा उनकी छाया प्रति के साथ दिनांक 31.05.2025 को प्रातः 10:30 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भोगनीपुर, कानपुर देहात में प्रतिभाग कर अप्रेंटिसशिप / रोजगार मेले के इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
More Stories
आजमगढ़ 24 अक्टूबर 26*चुनाव में पक्ष में वोटिंग के लिए पैसा बाटते समय चार गिरफ्तार,
वाराणसी 24 अक्टूबर 26*कई वीवीआईपी आज शहर में रहेंगे*
लखनऊ 24 अक्टूबर 26*यूपी विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा 3 नवंबर को, छह मंडल मुख्यालयों में बनेंगे परीक्षा केंद्र