कानपुर देहात24दिसंबर25*जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद की विभिन्न तहसीलों में कंबल वितरण एवं अलाव का निरीक्षण*
जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में शीतलहर एवं ठंड के प्रकोप को देखते हुए जनपद की विभिन्न तहसीलों में जरूरतमंद एवं निराश्रित व्यक्तियों को कंबल वितरण कराया गया। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर जलाए जा रहे अलावों की व्यवस्थाओं का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया। यह कार्य संबंधित तहसीलों के तहसीलदारों एवं उप जिलाधिकारियों द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने रैन बसेरों, प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार क्षेत्रों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था का जायजा लिया तथा यह सुनिश्चित किया कि ठंड से बचाव हेतु अलाव नियमित रूप से एवं सुरक्षित तरीके से जलाए जा रहे हैं। कंबल वितरण के दौरान अधिकारियों द्वारा यह भी निर्देश दिए गए कि कोई भी पात्र जरूरतमंद व्यक्ति सहायता से वंचित न रहे। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कंबल वितरण की प्रक्रिया पारदर्शी हो तथा वास्तविक लाभार्थियों तक सहायता समय से पहुंचे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शीतलहर के दौरान जनसामान्य, विशेषकर वृद्धजनों, असहायों एवं निराश्रित व्यक्तियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निरंतर भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने एवं आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन द्वारा ठंड से बचाव हेतु की जा रही इन व्यवस्थाओं से जरूरतमंद लोगों को राहत मिल रही है तथा जनपद प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ जनहित में कार्य कर रहा है।

More Stories
पीलीभीत2मई26*चपरासी इल्हाम उर्र रहमान शम्सी को करोड़ों रुपये के गबन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है
वाराणसी2मई26*शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती गोरखपुर हुए रवाना, तीन मई को निकलेगी गोयात्रा
लखनऊ2 मई26*प्रयागराज से सोनभद्र तक बनेगा 330 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे