कानपुर देहात22मार्च25*जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना अकबरपुर में सुनी समस्यायें, दिए निर्देश*
*भूमि विवाद से सम्बन्धित मामलों में संयुक्त टीम मौके पर जाकर कराये निस्तारण : जिलाधिकारी*
*जन शिकायतों का प्राथमिकता पर संतुष्टिपरक निस्तारण कराया जायें।*
थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आलोक सिंह व पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने थाना अकबरपुर में लोगों की समस्याओं को सुनकर समयवद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप जन शिकायतों को प्राथमिकता पर रखते हुए संतुष्टिपरक निस्तारण कराया जाये, प्राप्त होने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाया जाये। राजस्व, भूमि विवाद से सम्बन्धित मामलों में संयुक्त टीम मौके पर भेजकर निस्तारण कराया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन से दिन प्रतिदिन प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। थाना समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से सम्बन्धित शिकायतों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। मौके पर उप जिलाधिकारी अकबरपुर अवनीश कुमार, राजस्व व पुलिस विभाग संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*
More Stories
कानपुर नगर1सितम्बर25*कानपुर कमिश्नर के निर्देशन में डीसीपी क्राइम के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम को मिली बड़ी सफलता..!!*
जयपुर1सितम्बर25*परम् पूज्य संत श्री कमलेश जी महाराज ने किया डांडिया महारास-2025 के पोस्टर का विमोचन…
नई दिल्ली1सितम्बर25*पुतिन ने जमकर की भारत और चीन की तारीफ, यूक्रेन में तख्तापलट पर दे दिया बड़ा बयान*