कानपुर देहात18जून25*आधार कार्ड सम्बंधित समस्याओं को लेकर रनियां में विशेष कैम्प का आयोजन।
*_आवश्यक विशेष सूचना :-_*
206 अकबरपुर रनिया विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रवासियों की *आधार कार्ड संबंधित समस्याओं* को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की माननीय मंत्री एवं सदर विधायक अकबरपुर रनिया *श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी* द्वारा विधानसभा सभा के नगर पंचायत रनिया अंतर्गत कन्या जूनियर माध्यमिक विद्यालय रनिया बाजार में विशेष *आधार कार्ड सुधार* कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप आधार कार्ड से सम्बंधित समस्याओं को सुलभ लाभ प्रधान करेगा। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने *”भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण”* व भारतीय डाक विभाग को पत्र लिखकर क्षेत्र वासियों की आधार कार्ड सम्बंधित विभिन्न समस्याओं से निजात दिलाने हेतु 11 दिवसीय विशेष कैंप आयोजन किया जा रहा है । *यह कैंप दिनांक 19/06/2025 गुरुवार से लेकर 30/06/2025* *सोमवार* तक चलेगा। आप सभी क्षेत्रवासी उक्त कैंप में *आधार कार्ड* से सम्बंधित समस्याओं का निस्तारण कराने हेतु अधिक से अधिक संख्या में पहुच कर लाभ प्राप्त करें।
(1) *कैंप का स्थान:- कन्या जूनियर माध्यमिक विद्यालय रनिया बाजार*
*कैंप का समय:- प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक प्रत्येक 11 दिवस तक चलेगा*
*आप सभी निम्न कागज अपने साथ अवश्य आये-*
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
आप सभी खासतौर से आधार कार्ड ,पैन कार्ड ,मोबाइल नम्बर ,जन्म प्रमाण पत्र ,हाई स्कूल, इंटरमीडिएट की मार्कशीट एवं निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य जरूरी कागज साथ मे लेकर अवश्य आये।
*प्रतिभा शुक्ला*
_राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार_
_सदर विधायक 206 अकबरपुर रनिया_
More Stories
अयोध्या18जून25*सोसाइटी द्वारा हुआ भव्य भंडारे का आयोजन
अयोध्या18जून25*अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ : आशीष शर्मा
नई दिल्ली18जून25*क्रोएशिया में पीएम मोदी का स्वागत गायत्री मंत्र व स्वाति वाचन से किया गया।