कानपुर देहात16जून25*उपाध्यक्ष उ0प्र0 राज्य महिला आयोग ने वृद्वा आश्रम, जिला महिला चिकित्सालय, वन स्टाप सेंटर, जिला महिला बंदीगृह का किया निरीक्षण*
जनपद कानपुर देहात में दिनांक-16.06.2025 को श्रीमती अपर्णा यादव मा0 उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्राप्त) उ0प्र0 राज्य महिला आयोग द्वारा वृद्वा आश्रम, जिला महिला चिकित्सालय, वन स्टाप सेंटर, जिला महिला बंदीगृह का0 दे0 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान वृद्वाआश्रम में वृद्ध महिलाओं से वार्ता की व उनका हालचाल लिया तथा आश्रम में रह रहीं वृद्ध महिलाओं को रू01000 वृद्धापेंशन सम्बन्धित कार्यवाही हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। तथा वृद्व महिलाओं को फल की टोकरी, कोल्ड ड्रिंक आदि वितरित किए गए।
जिला महिला चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनान्तर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन केक काटकर किया गया जिसमें नवजात 21 बालिकाओं की माताओं को बेबी केयर किट का वितरण किया गया। कन्या के प्रति सकारात्मक सोच रखने हेतु महिलाओं को सम्मानित किया गया साथ ही बेबी किट देकर बेटी के जन्म होने की बधाई दी गई। जिला महिला चिकित्सालय के एस0एन0सी0यू0, ओ0पी0डी0 ,आई0सी0यू0 व अन्य वार्डो का निरीक्षण किया गया।
मा0 उपाध्यक्ष द्वारा वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण किया गया एवं अल्पावास मे संरक्षित बालिका से वार्ता गई तथा वन स्टाप सेंटर के कार्मिको से कार्य शैली के विषय में जानकारी ली गई। इसके साथ ही सेल्टर रजिस्टर, केस रजिस्टर का अवलोकन किया गया।
जिला कारागार में महिला बंदीगृह का निरीक्षण किया गया जिसमे महिला बंदियों से वार्ता की गई। निरीक्षण दौरान परिसर की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं की जांच की गई तथा जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि महिला बंदियों से खाना बनवाया जाये तथा ब्रेड बनवाने का प्रशिक्षण देने हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त निरीक्षण दौैरान वंदना सिंह मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, रेनू यादव जिला प्रोबेशन अधिकारी, गीता सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी , धीरज सिन्हा जेल अधीक्षक जिला कारागार, जेलर, डिप्टी जेलर ,जेल डाक्टर, एवं जिला प्रोबेशन कार्यालय से संरक्षण अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक, सेन्टर मैनेजर, जेण्डर स्पेशलिस्ट आदि उपस्थित रहें।
More Stories
लखनऊ16जु 25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
अयोध्या16जून25*स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही की गाज सीएचसी अधीक्षक डॉ0 मदन बरनवाल पर गिरी
मथुरा 16 जून 25*थाना वृन्दावन पुलिस ने 01 अभियुक्त को चोरी की 02 मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल*