कानपुर देहात12फरवरी26*जनपद में अवैध खनन/परिवहन पर सतर्क दृष्टि रखते हुए गठित टास्कफोर्स द्वारा की गई कार्यवाही*
कानपुर देहात *जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में खान अधिकारी ने बताया कि खनिज अनुभाग, जनपद कानपुर देहात द्वारा तहसील अकबरपुर के अन्तर्गत ईंट-भट्टा फर्म द्वारा स्वीकृत मात्रा से अधिक मिट्टी की निकासी करने पर 03 डम्फर पर कार्यवाही कर अर्थदण्ड रू-75,000 आरोपित कर राजकोष में जमा कराया गया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-2026 में माह जनवरी 2026 तक कुल राजस्व 3533 लाख रू० राजकोष में जमा कराया गया, जो कि पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में माह जनवरी 2025 तक जमा राजस्व 3034 लाख से 499 लाख अधिक है। जिलाधिकारी कानपुर देहात के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध खनन/परिवहन पर सतर्क दृष्टि रखते हुए गठित टास्कफोर्स द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
जोधपुर 12 फ़रवरी 26*राजस्थान इंटक ने केंद्र सरकार के 4 काले कानून के विरोध मे प्रदर्शन किया
बाँदा 12 फ़रवरी 26* तिंदवारी में रामलीला मैदान में महाशिवरात्रि का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया गया
मिर्जापुर12 फ़रवरी 26*थाना चिल्ह के ग्राम पंचायत मुजेहरा में आज डेढ़ महीने बाद तीसरी बार पहुंची जांच टीम