कानपुर देहात11अगस्त25*हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत वन विभाग द्वारा निकाली गयी तिरंगा रैली*
संस्कृति अनुभाग, उ0प्र0, शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर आज दिनांक 11 अगस्त 2025 को हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत वन विभाग द्वारा तिरंगा झण्डे के साथ मोटर साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और तिरंगे के साथ व्यक्तिगत और भावनात्मक सम्बन्ध बनाने के लिये प्रोत्साहित करना है। यह अभियान जनता के लिये उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने का एक विशेष अवसर भी है। जिन्होने राष्ट्र की सेवा और तिरंगे के सम्मान में अपने प्राणों की आहूति दी है। उक्त अभियान को सफल बनाने हेतु कपिल सिंह जिलाधिकारी, कानपुर देहात के कुशल निर्देशन एवं लक्ष्मी एन0, मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर देहात के कुशल मार्गदर्शन में मोटर साइकिल तिरंगा रैली का शुभारम्भ ए0के0 पाण्डेय, प्रभागीय वनाधिकारी, कानपुर देहात द्वारा मुख्यालय स्थित अपने कार्यालय से हरी झण्डी दिखाकर किया गया। उक्त रैली का नेतृत्व सर्वेश कुमार सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी, अकबरपुर द्वारा किया गया। उक्त तिरंगा मोटर साइकिल रैली माती मुख्यालय से नबीपुर, जैनपुर, बाराजोड़, आघू कमालपुर, अकबरपुर से होते हुये, अकबरपुर माती मार्ग से स्थानीय जन समुदाय को जागरूक करते हुये वापस माती मुख्यालय आकर समाप्त हुई। उक्त तिरंगा मोटर साइकिल रैली में अकबरपुर रेन्ज के अमित कटियार, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी, यादवेन्द्र सिंह, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी, स्वाती तिवारी, वनदरोगा, शची तोमर, वन रक्षक, सुलेखा चौधरी, वन रक्षक, सजीवन लाल, माली, भूपति सिंह, माली, धर्मेन्द्र कुमार, जितेन्द्र कुमार, सौरभ, पुष्पेन्द्र, भूपेन्द्र सिंह एवं अन्य स्थानीय जन द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया।

More Stories
मथुरा 18 नवंबर 25*थाना माँट पुलिस द्वारा 01 वांछित बाल अपचारी को किया गया गिरफ्तार ।*
अयोध्या 18/11/25*तहसील के कर्मचारियों पर साक्ष्य छुपाने का लगा आरोप पत्रावली की जांच करने की हुई मांग।*
नई दिल्ली 18/11/2025*आज के प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय समाचार (18 नवंबर 2025):