कानपुर देहात09जून24*कोतवाली भोगनीपुर अंतर्गत गौर गॉंव के पास सुबह हुआ एक दर्दनाक हादसा।
कानपुर देहात भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गौर गांव के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें जेसीबी की चपेट में आकर स्कूटी सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया रविवार को संतोष सचान और उनकी पत्नी मनोरमा स्कूटी पर सवार होकर बैजूपुर जा रहे थे, जहां उन्हें तेरहवीं संस्कार में शामिल होना था। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गौर गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने उनकी स्कूटी अचानक जेसीबी की चपेट में आ गई। इस दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल दंपति को सीएचसी पुखरायां भेजा। सीएचसी में डॉक्टर गोविंद प्रसाद ने जांच के बाद संतोष सचान को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी मनोरमा का इलाज तुरंत शुरू किया गया। पति की मौत की खबर सुनते ही मनोरमा बदहवास हो गईं और उनके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक।*

More Stories
कानपुर नगर13अगस्त26*पतारा गांव में प्रेग्नेंट दलित युवती की हत्या, गांव किनारे मिला शव*
मथुरा13अगस्त26*एसडीएम सीपी सिंह ने दिव्यांग माँ बाप की चार सन्तानो को गोद लिया।
अयोध्या13अगस्त26*छात्रा मंजरी त्रिपाठी ने गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया विश्वविद्यालय का मान।