कानपुर देहात07नवम्बर*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस 8 नवंबर को तहसील डेरापुर में आयोजित किया जायेगा
कानपुर देहात 7 नवंबर 2021
शासन के निर्देशो के क्रम में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को आयोजित किये जाने के निर्देष दिये गये है। जिसमें जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा क्रमानुसार प्रत्येक तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जायेगी, जिसमें जिले के पुलिस अधीक्षक व अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। यदि उक्त तिथि को सार्वजनिक अवकाश पड़ता है तो सम्पूर्ण समाधान दिवस अगले दिन आयोजित आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये है। सम्पूर्ण समाधान दिवस का माह 16 अक्टूबर 2021 से माह 01 जनवरी 2022 तक का रोस्टर के अनुसार 8 नवम्बर को जिलास्तरीय जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस डेरापुर तहसील में आयोजित किया जाएगा, तहसील अकबरपुर में मुख्य विकास अधिकारी, भोगनीपुर में एडीएम प्रशासन, रसूलाबाद में एडीएम वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा।

More Stories
मथुरा 10 जून 26* 03 गौ तस्करो को 06 गौवंश ,तस्करी में प्रयुक्त वाहन पिकअप RJ14GT3425 के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
हरदोई10जून26*सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, वैगनआर की टक्कर से गई जान
रीवा10जून26*तीन गोलियां खाकर भी लश्कर आतंकी को मार गिराया: रीवा के CRPF जवान संजय तिवारी का शौर्य चक्र के बाद भव्य स्वागत*