February 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर देहात05जून*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कानपुर देहात की कुछ महत्वपूर्ण खबरें

कानपुर देहात05जून*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कानपुर देहात की कुछ महत्वपूर्ण खबरें

कानपुर देहात05जून*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कानपुर देहात की कुछ महत्वपूर्ण खबरें

ज्येष्ठ मास के गंगा दशहरा के पर्व की पूर्व संध्या पर पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले घाटों पर चलाया सफाई का अभियान*

 

*गंगा दशहरा पर्व की दृष्टिगत जनपदीय पुलिस के द्वारा समस्त तैयारियां कर ली गई हैं पूर्ण*,,,,, *अरविंद मिश्रा,,,, पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात।*

बैनर न्यूज़ ब्यूरो

कानपुर देहात …पुलिस अधीक्षक अरविन्द मिश्र के निर्देशन में ज्येष्ठ मास गंगा दशहरा स्नान से पूर्व जनपद कानपुर देहात पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले घाटों पर स्वच्छता का अभियान चलाया….
पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए पुलिस अधीक्षक अरविन्द मिश्र के निर्देशन में जनपदीय पुलिस ने बृहस्पतिवार यानी आज होने वाले ज्येष्ठ मास गंगा दशहरा स्नान से पूर्व थाना बरौर क्षेत्रान्तर्गत सेंगुर नदी पर स्थित महर्षि दुर्वासा आश्रम घाट, थाना अमराहट क्षेत्रान्तर्गत यमुना नदी पर स्थित घटापारा घाट, अमराहट घाट, किला घाट, थाना राजपुर क्षेत्रान्तर्गत यमुना नदी पर स्थित खोजाफूल घाट, थाना देवराहट क्षेत्रान्तर्गत यमुना नदी पर स्थित देवराहट घाट व थाना मूसानगर क्षेत्रान्तर्गत यमुना नदी पर स्थित मुक्तादेवी मंदिर/घाट पर एक वृहत स्वच्छता अभियान चलाया । जिसमें सम्बन्धित थाना के अधिकारी/कर्मचारी गण व स्थानीय लोगों द्वारा प्रतिभाग कर घाटों पर श्रमदान कर साफ-सफाई की गयी । इस अभियान में पुलिस बल के साथ घाटों के आस-पास के लोग भी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा ने बताया है कि गंगा दशहरा पर्व के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस द्वारा समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गयीं हैं। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु घाटों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल की पर्याप्त मात्रा में ड्यूटी लगाई गयी है। जिससे किसी व्यक्ति को परेशानी का सामना न करना पड़े।
[6/5, 4:06 AM] +91 96283 30454: *डॉग स्क्वायड एवं एंटी एंटी सेबोटाज टीम ने चलाया चैकिंग का अभियान*

*इस अभियान के दौरान टीम के सदस्यों ने लावारिस वस्तुओं से दूर रहने तथा पुलिस को तत्काल सूचना देने की आम जनमानस से की गई अपील*

बैनर न्यूज़ ब्यूरो

कानपुर देहात ,,,पुलिस अधीक्षक अरविन्द मिश्र के निर्देशन में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत डॉग स्क्वायड व एंटी सेबोटाज चैक टीम ने चैकिंग अभियान का जोरदार अभियान चलाया..

मालूम हो कि पुलिस अधीक्षक अरविन्द मिश्र के निर्देशन में आगामी त्यौहार ज्येष्ठ मास गंगा दशहरा स्नान व ईद उल-अजहा (बकरीद) के दृष्टिगत जनपद में शांति व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु डॉग स्क्वायड व एंटी सेबोटाज चैक टीम द्वारा जनपद में लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में दिनांक 04.06.2025 को डॉग स्क्वायड व एंटी सेबोटाज चैक टीम द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत भीड़ भाड वाले स्थानों, बाजारों, बैंक, बस स्टेशन व कस्बों में संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/स्थान की सघन चेकिंग की गयी और लोगों से लावारिस वस्तुओं से दूर रहने तथा पुलिस को तत्काल सूचित करने की अपील की गयी ।
[6/5, 4:06 AM] +91 96283 30454: *ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी जिंदगी को कर देगा कमंडल*

 

 

बैनर न्यूज़ ब्यूरो

कानपुर देहात। आज के डिजिटल दौर में ईयरफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका हैं। चाहे मेट्रो में सफर हो, जिम में वर्कआउट या फिर देर रात अकेले संगीत का आनंद लेना हो ईयरफोन हर जगह साथ रखते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि ईयरफोन का गलत इस्तेमाल आपकी सुनने की क्षमता को धीरे-धीरे खत्म कर सकता है ? जी हां, लगातार तेज आवाज में और लंबे समय तक ईयरफोन इस्तेमाल करने से आप हमेशा के लिए बहरेपन का शिकार हो सकते हैं। फार्मासिस्ट राजेश कटियार ने बताया कि हमारे कान के अंदर बहुत ही नाजुक ‘हेयर सेल्स’ होते हैं जो ध्वनि की तरंगों को मस्तिष्क तक पहुंचाने का काम करते हैं। जब हम ज्यादा तेज आवाज में लंबे समय तक संगीत सुनते हैं तो ये हेयर सेल्स डैमेज हो जाते हैं। एक बार ये सेल्स नष्ट हो जाएं, तो ये दोबारा नहीं बनते और यही स्थायी सुनने की समस्या का कारण बनता है। ईयरफोन से निकलने वाली इलेक्ट्रो मेग्नेटिक वेव्ज से सिरदर्द, नींद न आने की समस्या भी होती है। इससे बच्चों की सीखने की क्षमता भी प्रभावित हो रही है। उनका रीडिंग परफॉर्मेंस और चीजों को समझने की क्षमता भी इससे कम होती जा रही है। यदि आपको कान में दर्द, खुजली या कम सुनाई देने की समस्या हो तो तुरंत ही ईएनटी डॉक्टर से सलाह लें। यह ध्यान रखना भी महत्वपूर्ण है कि ईयर फोन से सुनने की क्षमता कम होने की समस्या धीरे-धीरे होती है और इसके कोई शुरुआती लक्षण नहीं होते हैं इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि आप ईयर फोन का उपयोग करते समय सावधानी बरतें और अपनी सुनने की क्षमता की नियमित रूप से ईएनटी डॉक्टर से जांच करवाते रहें। ईयरफोन के प्रचलन को लेकर शिक्षाशास्त्री प्रवीण त्रिवेदी का कहना है कि वर्तमान समय में हमने देखने की दौड़ में सुनने की कला खो दी है। हमारी आंख हर दृश्य को पकड़ लेना चाहती है लेकिन कानों को अब कोई फुर्सत नहीं। हम चेहरों की पहचान में लगे हैं लेकिन आवाजों की पहचान छूटती जा रही है वो आवाजें जो जीवन की धड़कन होती हैं। सुनना केवल ध्वनि ग्रहण करना नहीं, संवेदना से जोड़ना है। जब हम सुनते हैं किसी की पीड़ा, किसी का मौन, किसी वृक्ष की सरसराहट या भीतर की पुकार तब हम इंसान होते हैं और यही आज की सबसे बड़ी जरूरत है संवेदना से भरे ईयरफोन की।
[6/5, 4:07 AM] +91 96283 30454: *राज्य स्तरीय महिला टेबल टेनिस एवं तैराकी प्रतियोगिता दिनांक 13 व 14 जून 2025 को जिला खेल कार्यालय स्पोर्टस स्टेडियम, सिद्धार्थनगर में होगी*

बैनर न्यूज़ ब्यूरो

कानपुर देहात

जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशों के क्रम में जिला क्रीड़ा अधिकारी नीलम सिद्दीकी ने बताया कि राज्य स्तरीय महिला टेबल टेनिस एवं तैराकी प्रतियोगिता दिनांक 13 व 14 जून 2025 को जिला खेल कार्यालय स्पोर्टस स्टेडियम, सिद्धार्थनगर में आयोजित की जा रही है, जिसमे कानपुर मण्डल की टीमें भाग लेगी। उक्त राज्य स्तरीय महिला टी०टी० एवं तैराकी प्रतियोगिता के पूर्व जिला स्तरीय ट्रायल/चयन जिला खेल कार्यालय कानपुर देहात एवं मण्डल स्तरीय ट्रायल्स/चयन निम्न विवरणानुसार क्षेत्रीय खेल कार्यालय ग्रीनपार्क कानपुर मण्डल में आयोजित किया जायेगा ।उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिला खिलाड़ियों की आयु 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए । खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड एवं जन्मतिथि प्रमाण-पत्र मूल रूप में तथा प्रमाणित छायाप्रति माता अनिवार्य होगा ।
[6/5, 4:07 AM] +91 96283 30454: *शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में इन्स्पायर अवार्ड के लिए विद्यार्थी करें आवेदन और पाए 10 हजार रुपए*

*इंस्पायर अवार्ड योजना में कक्षा 6 से 12 वीं तक के विद्यार्थी पात्र*

बैनर न्यूज़ ब्यूरो

कानपुर देहात। देश के सभी मान्यता प्राप्त सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 6 से 12 में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन ई-एमआईएएस पोर्टल पर करने होंगे। विद्यार्थियों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति दिलचस्पी बढ़ाने और उन्हें केंद्र सरकार की इस योजना से जोड़ने के लिए चयनित सभी छात्रों के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपए जमा कराए जाएंगे। इस योजना में जिला स्तर पर 10 हजार व राज्य स्तर पर 1 हजार विचारों का चयन किया जाएगा जबकि देशभर में एक लाख विद्यार्थी चयनित होंगे। उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर चयनित मॉडल को राष्ट्रपति भवन में आयोजित प्रवर्तन उत्सव में प्रदर्शित किया जाएगा, जिसे राष्ट्रपति के हाथों से पुरस्कृत किया जाएगा। जो युवा वैज्ञानिक राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होंगे उन्हें नकद पुरस्कार और चुनिंदा बच्चों को विदेश यात्रा भी करवाई जाएगी। जिन छात्रों के विज्ञान मॉडल राज्य स्तर पर श्रेष्ठ रहेंगे, उन्हें राष्ट्र स्तरीय मंच पर प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित होने पर छात्र-छात्राओं को अलग से प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी।छात्रवृत्ति के लिए राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता जरूरी-
इंस्पायर अवार्ड में मिलने वाली छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थी का खाता राष्ट्रीयकृत किसी भी बैंक में हो एवं आवेदन करने से लेकर चयन होने के उपरांत कम से कम 3 माह तक सक्रिय होना चाहिए। उल्लेखनीय है कि इस साल इंस्पायर अवार्ड पोर्टल पर एक महत्वपूर्ण परिवर्तन किया गया है। इसके तहत स्कूल अथॉर्टी ऑप्शन में स्कूल लॉग इन करने के उपरांत स्कूल का यू-डाइस कोड अपडेट करना अनिवार्य है। नवीन विद्यालय जो इंस्पायर अवार्ड मानक योजना हेतु पंजीकृत नहीं है वह स्वयं को पोर्टल पर पंजीकृत करा सकते हैं। विद्यार्थियों को ऑनलाइन नामांकन 15 जून 2025 से 15 सितंबर 2025 के मध्य करने होंगे।
[6/5, 4:07 AM] +91 96283 30454: *जिलाधिकारी ने ग्राम रहिनियापुर में नून नदी के उद्गम स्थल के समीप तालाब खुदाई कार्य का किया शुभारंभ।*

*वृहद वृक्षारोपण कराकर सौंदर्यीकरण कराने हेतु दिए दिशा निर्देश*

 

बैनर न्यूज़ ब्यूरो

कानपुर देहात

बुधवार को जिलाधिकारी आलोक सिंह द्वारा मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0 के साथ विकास खण्ड अकबरपुर के ग्राम रहिनियापुर में जनपद में विलुप्तप्राय नून नदी के उद्गम स्थल के समीप मनरेगा के माध्यम से संचालित तालाब खुदाई कार्य का शुभारंभ किया। मौके पर उपायुक्त मनरेगा द्वारा बताया गया कि इस कार्य हेतु 220 मजदूरों को मनरेगा के माध्यम से नियोजित किया गया है, जिसके संबंध में गर्मी के दृष्टिगत सभी मजदूरों हेतु समय-समय पर पेयजल व छाया आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्गम स्थल के ऊपरी स्थान पर पूर्व से स्थापित मूर्तियों का भी अवलोकन किया। उन्होंने मूर्ति के पास तालाब के विकास के साथ-साथ मूर्ति का सौंदर्यीकरण कराने हेतु भी ग्राम पंचायत को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस स्थान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए तथा बड़ा क्षेत्रफल होने के दृष्टिगत संपूर्ण क्षेत्र में वृहद वृक्षारोपण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने प्रभागीय वन अधिकारी को संपूर्ण क्षेत्र के लिए उपयुक्त पौधे व तकनीकी मार्गदर्शन देकर स्थल को वनाच्छादित करते हुए दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित करने हेतु आवश्यक मार्गनिर्देशन व दिशा निर्देश भी दिया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा भी तालाब के विकास व सौंदर्यीकरण कार्य हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण/ भम्रण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा एवं खण्ड विकास अधिकारी अकबरपुर आदि मौजूद रहे।
[6/5, 4:07 AM] +91 96283 30454: *रोटरी क्लब कानपुर नगर एवं सुयश एवं ह्यूमन फाउंडेशन के सदस्यों ने महिला बंदियो को उपलब्ध कराया दैनिक प्रयोग के लिए कपड़े एवं अन्य आवश्यक सामान*

 

*बुधवार को जिला कारागार कानपुर देहात के परिसर में उपरोक्त स्वयंसेवी संगठनों के द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कारागार में निरुद्ध महिला बंदियो के साथ मौजूद बच्चों को भी दिए उपहार*

 

*उपरोक्त स्वयंसेवी संगठन के सदस्यों का जिला कारागार के अधीक्षक धीरज कुमार सिन्हा ने किया आभार व्यक्त*

*वही उपरोक्त स्वयं सेवी संगठन के सदस्यों ने जिला कारागार कानपुर देहात परिसर की साफ सफाई व्यवस्था एवं अंदर बने हुए बेहतरीन हरी घास एवं विभिन्न प्रकार के पुष्पों से सुसज्जित मैदान की सुंदरता एवं कारागार परिसर के बेहतरीन अनुशासन व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए यहां के अधिकारियों को ज्ञापित किया धन्यवाद*

 

बैनर न्यूज़ ब्यूरो

 

कानपुर देहात ….जिला कारागार मे बुधवार को रोटरी क्लब, कानपुर नगर के संयुक्त सचिव जिमी भाटिया एवं सदस्य सुयश एवं ह्यूमन फाउण्डेशन की अध्यक्ष रचना अवस्थी , प्रीती रंजन त्रिपाठी, मधुबन गुप्ता ने संयुक्त रूप से कारागार में निरूद्ध महिला बन्दियों को लगभग 80 नग साड़ियों, सलवार सूटो के साथ-साथ सेनेटरी पैड तथा प्रत्येक महिला बन्दी को मेकप किट , स्टील का ग्लास आदि बर्तन एवं किताबों का भी वितरण किया ।
महिला बन्दियों के साथ रहने वाले बच्चों को भी उपरोक्त स्वयंसेवी संगठन के सदस्यों ने गिफ्ट हैम्पर (चॉकलेट, टॉफी, चिप्स, जूस एवं कपड़े) वितरित किये । संस्था के अध्यक्ष ने बताया है कि उपरोक्त “संस्था विगत कई वर्षों से लगातार सामाजिक कार्यों में संलग्न हैं और समय-समय पर वंचित लोगों के उत्थान हेतु कार्यरत हैं।”….. वही उपरोक्त स्वयंसेवी संगठन के सदस्यों ने जिला कारागार परिसर की साफ सफाई व्यवस्था एवं कारागार परिसर के अंदर बनी हुई बेहतरीन हरी घास तथा विभिन्न प्रकार के पुष्पों से सुसज्जित लानो की रखरखाव व्यवस्था तथा अनुशासन व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए जिला कारागार के अधीक्षक धीरज कुमार सिन्हा एवं जेलर डॉ विजय कुमार पांडेय, डिप्टी जेलर डॉक्टर राजेश कुमार को धन्यवाद ज्ञापित किया वहीं जिला कारागार कानपुर देहात के अधीक्षक धीरज कुमार सिन्हा ने संस्था के समस्त सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक धीरज कुमार सिन्हा, जेलर डॉ विजय कुमार पाण्डेय, उप जेलर डॉक्टर राजेश कुमार, सुश्री विजय लक्ष्मी सिंह व इजहार अहमद एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
[6/5, 4:07 AM] +91 96283 30454: *108 /102 एंबुलेंस सेवा को और ज्यादा बेहतरीन बनाने के लिए किए जा रहे हैं प्रयास,,,, सुनील कुमार,,,, प्रोग्राम प्रबंधक*

*आपातकालीन स्थिति में महिलाओं तथा बच्चों को नजदीकी अस्पताल ले जाने के लिए 102 एंबुलेंस सेवा का एकदम निशुल्क उठाएं लाभ*,,,,, *राज गौतम, ईएमई*

 

*अब 108 एंबुलेंस सेवा के वाहन 24 घंटे चिन्हित 24 हॉटस्पॉटो पूरी मुस्तैदी के साथ रहते हैं तैयार खड़े, कॉल आते ही त्वरित गति से उपरोक्त एंबुलेंस वाहन पहुंच जाते हैं पीड़ित के घर*

 

बैनर न्यूज़ ब्यूरो

कानपुर देहात… मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरुण कुमार सिंह के निर्देशन पर जनपद की 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा के नोडल अधिकारी/ डिप्टी सीएमओ डॉक्टर आदित्य सचान के मार्गदर्शन पर उपरोक्त एंबुलेंस सेवा को जनपद में और अधिक बेहतरीन बनाने के लिए एवं 102 एंबुलेंस सेवा की सेवाओं के बारे में आम नागरिक को जानकारी देकर जागरूक किए जाने के लिए आजकल उपरोक्त एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम प्रबंधक सुनील कुमार ने जनपद के विभिन्न लोकेशनों पर भ्रमणशील रहकर की जनपद के ग्रामीण अंचलों में रहने वाले लोगों को 102 एंबुलेंस सेवा के द्वारा मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया जाने का अभियान चलाया जा रहा है…. वही उपरोक्त एंबुलेंस सेवा के शिवली ,रसूलाबाद, सरवनखेड़ा एवं पुखरायां लोकेशन के इमरजेंसी मैनेजमेंट एजुकेटिव राज गौतम ने भी इन दिनों काफी तेजी के साथ रफ्तार पकड़ करके अपने अधिकार क्षेत्र की लोकेशन क्षेत्रो की उपरोक्त एंबुलेंस सेवा को और अधिक बेहतरीन बनाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं….
मालूम हो कि उत्तर प्रदेश की श्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार के द्वारा प्रदेश के आम नागरिकों को आपातकालीन स्थिति में त्वरित गति से उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 102 एंबुलेंस सेवा को संचालित किया जा रहा है प्रोग्राम प्रबंधक सुनील कुमार ने बताया है कि उपरोक्त एंबुलेंस सेवा एकदम निशुल्क है तथा जनपद में 24 एंबुलेंस वाहन 108 के एवं 28 एंबुलेंस वाहन 102 एंबुलेंस सेवा की उपलब्ध हैं… 102 एंबुलेंस सेवा सिर्फ बच्चों एवं महिलाओं के लिए अपनी सेवाएं देती है जबकि 108 एंबुलेंस सेवा समाज के सभी वर्गों के लोगों को आपातकालीन स्थिति में 24 घंटे निशुल्क सेवाएं देने के लिए तैयार रहती है उपरोक्त एंबुलेंस वाहनों पर प्रशिक्षित इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन के साथ-साथ आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक चिकित्सीय उपकरणों के साथ आवश्यक दवाइयो के किट उपलब्ध रहते हैं एवं आपातकालीन स्थिति में मरीज को आक्सीजन देने के लिए भी उपरोक्त वाहनों पर समुचित व्यवस्था रहती है… उल्लेखनीय है कि जनपद कानपुर देहात में संचालित उपरोक्त एंबुलेंस सेवा को शासन की मंशा के अनुरूप और अधिक बेहतरीन बनाने के लिए एवं जन सामान्य के बीच 102 एंबुलेंस सेवा की सेवाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरुण कुमार सिंह के निर्देशन एवं उपरोक्त एंबुलेंस सेवा के नोडल अधिकारी/ डिप्टी सीएमओ डॉक्टर आदित्य सचान के मार्गदर्शन में इन दिनों उपरोक्त एंबुलेंस सेवा प्रोग्राम प्रबंधक ने जनपद में एक नई पहल शुरू की है प्रोग्राम प्रबंधक सुनील कुमार एवं एमरजैंसी मैनेजमेंट एजुकेटिव राज गौतम के द्वारा संयुक्त रूप से जनपद के विभिन्न लोकेशनों का निरंतर भ्रमण करके जहां उपरोक्त एंबुलेंस वाहनों की साफ सफाई व्यवस्था एवं उपरोक्त एंबुलेंस वाहनों पर उपलब्ध आपातकालीन स्थिति में मुकाबला करने के लिए विभिन्न दवाइयो की किटो, ऑक्सीजन गैस की उपलब्धता, एवं चिकित्सीय उपकरणों के रखरखाव व्यवस्था को बारीकी से देखा जा रहा है वही उपरोक्त एंबुलेंस वाहनों के पायलटो एवं इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियनो को भी पीड़ित की सेवा को ही सच्चा धर्म बता करके प्रेरित किए जाने की मुहिम के साथ- साथ जनपद के ग्रामीण अंचलों में रहने वाले लोगों को 108 एवं 102 एंबुलेंस की सेवाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है…. 102 एंबुलेंस सेवा सिर्फ महिलाओं एवं बच्चों के लिए एकदम निशुल्क है यह सेवा महिलाओं एवं बच्चों को नजदीकी अस्पताल ले जाकर के उनका उपचार कराने के बाद उन्हें उनके घरों तक वापस लाकर छोड़ती है वही 108 एंबुलेंस सेवा समाज के सभी वर्ग के लोगों के लिए एकदम निशुल्क है… इमरजेंसी मेडिकल एजुकेटिव राज गौतम ने बताया है कि जनपद की सभी लोकेशनों के क्षेत्र में24 हॉटस्पॉट क्षेत्र चिह्नित किए गए हैं जहां पर 108 एंबुलेंस के चौबीसो वाहन 24 घंटे पूरी मुस्तैदी के साथ खड़े रहते हैं श्री गौतम ने एक सवाल के जवाब में स्पष्ट रूप से कहा है कि उपरोक्त सेवाएं एकदम निशुल्क है एवं उपरोक्त एंबुलेंस सेवा को जनपद में और ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए मुहिम चलाई जा रही है. ..

Taza Khabar