कानपुर देहात 5 सितम्बर 24 *एमएलसी व कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय प्रभारी अनूप गुप्ता का हुआ स्वागत*
एमएलसी व कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय प्रभारी अनूप गुप्ता का रनिया नेशनल हाइवे के एक रिसॉर्ट में भाजपा नेता अंशु तिवारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र भेंट कर व फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। वही लगभग आधा घंटे तक रिसोर्ट में रुक कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान को लेकर दिशा निर्देश दिए।
कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय प्रभारी अनूप गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अभियान ऑनलाइन व ऑफलाइन तीन चरणों में चलेगा। अभियान के तहत घर-घर जाकर बृहद सदस्यता व रिक्शा चालक, मजदूर, व्यापारी तथा हर वर्ग के लोगों को सदस्य बनाने का काम आप लोग करें। जिससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक रविवार को अटल सदस्यता अभियान चलेगा। प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य तथा सक्रिय सदस्य के लिए 100 सदस्य व सभी कार्यकर्ता व पार्टी के नेता अधिक से अधिक सदस्य बनाएं। इस मौके पर जिला महामंत्री चंद्र कुमार, जिला मंत्री राकेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष बबलू कटियार, नगर पंचायत चेयरमैन/ उपाध्यक्ष अंशु त्रिपाठी, भाजपा नेता अंशु तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुशवाहा, शिव बाबू गुप्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष बालजी शुक्ला, संजय पांडेय, नितिन कुशवाहा, साकेत पाल, बबलू सिंह चंदेल, आलोक कुशवाहा, बृज मोहन सिंह ,अतुल त्रिपाठी,राजन शुक्ला, निखिल सिंह सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
नैनीताल2मई26*आयुष संघ में करोड़ों की वसूली पर सवाल, सीएम समाधान पोर्टल तक पहुंची शिकायत”
लखनऊ/सुल्तानपुर*2 मई, 2026* गोमती नदी के उद्गगमस्थल को अतिक्रमण मुक्त कराने एवं ‘आदि गंगा’ गोमती के संरक्षण हेतु 8 सूत्रीय मांग*
झाँसी2मई26*ऑनलाइन सट्टा प्रकरण में भाजपा नेता आशीष उपाध्याय को दिल्ली से गिरफ्तार किया है