June 1, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर देहात 3 जुलाई 2024*वन महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद की समस्त रेन्ज में आयोजित किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम*

कानपुर देहात 3 जुलाई 2024*वन महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद की समस्त रेन्ज में आयोजित किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम*

कानपुर देहात 3 जुलाई 2024*वन महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद की समस्त रेन्ज में आयोजित किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम*

 

जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में आज वन महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद की समस्त वन रेन्जों में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
ए0के0द्विवेदी, प्रभागीय वनाधिकारी, वन प्रभाग ने बताया कि रसूलाबाद रेंज के अन्तर्गत गान्धर्व सिंह इण्टर कॉलेज नैला में अंकित सिंह, सदस्य जिला पंचायत सदस्य एवं अध्यापकों द्वारा छात्र-छात्राओं के साथ पौधरोपण किया। अंकित सिंह, जिला पंचायत सदस्य द्वारा लोगों से अपील करते हुये कहा कि इस वन महोत्सव कार्यक्रम में जुड़कर अपना योगदान प्रदान करें।
इसी क्रम में डेरापुर रेंज के अन्तर्गत नन्दपुर ग्राम पंचायत में महबूब खान, जिला पंचायत सदस्य द्वारा पौधरोपण किया गया। जिला पंचायत सदस्य द्वारा इस पौधरोपण कार्यक्रम के अवसर पर क्षेत्रवासिंयो से अपील करते हुये कहा कि वनों को संरक्षण करना हम सब की जिम्मेदारी है। इसलिये इस कार्यक्रम में जुड़कर सभी लोग इस वर्ष के वृक्षारोपण महाभियान से जुड़ें और अधिक से अधिक पौधरोपण करें।
अकबरपुर रेंज के अन्तर्गत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरिहा के छात्र-छात्राऐं व ग्राम वासियों के साथ मिलकर जनजागरूकता एवं पौध रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान सरिता देवी मौजूद रहीं तथा इनके द्वारा पौधरोपण किया गया ग्राम प्रधान द्वारा बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुये कहा कि सभी बच्चे इस वर्षाकाल में एक पेंड़ अपनी माँ के नाम अवश्य रोपित करें। तथा उसका संरक्षण भी करें एवं नगर पंचायत राजपुर में अधिशाषी अधिकारी, राजपुर द्वारा विद्यालय छात्र-छात्राओं के साथ पौधरोपण एवं जनजागरूकता का कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
पौधरोपण कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी, रसूलाबाद सुरेन्द्र नाथ सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी अकबरपुर सर्वेश कुमार सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी डेरापुर इस्तखार अहमद एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी भोगनीपुर स्वामीदीन इत्यादि लोग मौजूद रहें।

*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.