*कानपुर देहात 29 अप्रैल 25*जे एस ए ई-रिक्शा फैक्ट्री में लगी आग कानपुर देहात शॉर्ट सर्किट से पेंट शेड में हादसा, कोई हताहत नहीं*
कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र के रायपुर में स्थित जे एस ए कंपनी की ई-रिक्शा और ऑटो फैक्ट्री में मंगलवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। पेंट शेड में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों ने आग बुझाने का प्रयास किया।स्थानीय लोगों ने बाल्टियों और पाइपों से आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन तेज लपटों के कारण उनकी कोशिशें नाकाम रहीं। रनिया थाना फैक्ट्री से मात्र दो किलोमीटर दूर है। फिर भी मदद पहुंचने में देरी हुई। जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, आग फैक्ट्री के बड़े हिस्से में फैल चुकी थी।पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा ने बताया कि फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा मानकों में हुई चूक की जांच के आदेश दिए हैं। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
More Stories
भागलपुर 22 अक्टूबर 26*मां जगदंबा (दुर्गा माता) की नाम आंखों से दी गई विदाई
सुल्तानपुर 22 अक्टूबर 26*भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीषा पांडेय की स्कार्पियों ने दो कांस्टेबल को मारी टक्कर
कानपुर22 अक्टूबर 26*नकली और एक्सपायरी सीमेंट सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा, पुलिस की लापरवाही पर कोर्ट नाराज।