कानपुर देहात 28 जुलाई 14 *संदिग्ध परिस्थितियों में घर में आग लगने से महिला की हुई मौत*
कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम दलिकपुर महाराजपुर में रविवार सुबह एक दुखद घटना हुई। रामप्रताप सिंह के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई, जिसमें उनकी 23 वर्षीय पत्नी पूजा गंभीर रूप से झुलस गईं। तुरंत अस्पताल ले जाने के बावजूद, पूजा को बचाया नहीं जा सका और उनकी मृत्यु हो गई।
पूजा की शादी तीन साल पहले रामप्रताप सिंह से हुई थी, जो खेती-किसानी का काम करते हैं। दंपति की एक दो साल की बेटी पलक भी है। घटना के बारे में जानकारी मिलने पर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।
नायब तहसीलदार अभिनय चतुर्वेदी ने भी मौके पर पहुंचकर शव के पंचायतनामा की कार्यवाही की। पूजा की मौत से परिवार में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

More Stories
कानपुर2जुलाई26*बुजुर्ग ने बेटे और पोते पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- जान-माल को है खतरा
हिमाचल०२ जुलाई २०२६ * अटल टनल के बाहर बड़ा हादसा, बैरिकेड तोड़ बन रहे पिलर में धंसी स्कॉर्पियो, एक की मौत
लखनऊ ०२ जुलाई २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*