कानपुर देहात 25 जुलाई 2025*जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण, दिये निर्देश*
*ईवीएम वेयर हाउस में साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव आदि पर रखा जाये विशेष ध्यान।*
जिलाधिकारी आलोक सिंह के द्वारा आज विभिन्न पार्टी के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस की सीसीटीवी व्यवस्था, साफ सफाई, रखरखाव आदि का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित को दिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम वेयर हाउस में साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव आदि पर विशेष ध्यान दिया जाए। नियमित अंतराल पर निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए वेयरहाउस में आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, परियोजना निदेशक वीरेंद्र सिंह, विभिन्न पार्टी के प्रतिनिधिगण बीजेपी से श्यामू शुक्ला, समाजवादी पार्टी से शेखू खान, बृजमोहन, कम्युनिस्ट पार्टी से राम औतार भारती, बहुजन समाज पार्टी ज्ञानचंद संखवार, निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी आदि उपस्थित रहे।

More Stories
लखनऊ १२ मार्च २६ * इंसानियत शर्मसार! दिव्यांग मां-बेटे की हत्या के बाद महिला के शव से दरिंदगी, शवों के पास बैठकर पी शराब
मेरठ १२ मार्च २६ * जीएसटी अधिकारी वेवजह व्यापारियों को प्रताड़ित करना बंद करें -व्यापर मण्डल
अयोध्या १२ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें