कानपुर देहात, 22 सितम्बर 2026**सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘वाराणसी से वडनगर यात्रा’ का रसूलाबाद में भव्य स्वागत*
*मा0 राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने यात्रा दल के साथ किया वृक्षारोपण*
*मा0 विधायक पूनम संखवार ने पुष्पवर्षा कर किया यात्रियों का अभिनंदन*
*जनभागीदारी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही है ‘वाराणसी से वडनगर यात्रा’
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद कानपुर देहात में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित ‘वाराणसी से वडनगर यात्रा’ की टोली संख्या-04 का मंगलवार को जनपद के विभिन्न स्थलों पर उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया।
यात्रा के दौरान टोली संख्या-04 के सदस्यों ने उत्तर प्रदेश सरकार की मा0 राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला के साथ वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास तथा जनभागीदारी के महत्व पर बल दिया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संवर्धन एवं प्रकृति संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
इसके उपरांत यात्रा रसूलाबाद पहुंची, जहां मा0 विधायक रसूलाबाद श्रीमती पूनम संखवार द्वारा यात्रा दल का आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत समारोह के दौरान पुष्पवर्षा कर यात्रियों का अभिनंदन किया गया तथा उन्हें स्मृति स्वरूप प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती पूनम संखवार ने यात्रा दल के सदस्यों से संवाद स्थापित कर यात्रा के उद्देश्यों, अनुभवों तथा जनजागरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने सेवा, सुशासन, जनभागीदारी एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति लोगों को जागरूक करने में ऐसी यात्राओं की महत्वपूर्ण भूमिका बताई।
‘वाराणसी से वडनगर यात्रा’ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनसंपर्क, सांस्कृतिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण तथा राष्ट्र निर्माण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। यात्रा के स्वागत कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, स्थानीय नागरिकों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों की सक्रिय सहभागिता रही।
More Stories
सिद्धार्थनगर 22सितंबर 26*शादी के 24 घंटे बाद नवविवाहित दंपती के शव मिलने से सनसनी
मथुरा 22सितंबर 26*नशा मुक्त भारत अभियान के तहत के आर कॉलेज में जागरूकता अभियान एवं रैली आयोजित
मुजफ्फरनगर, 22 सितंबर 2026*6000 से अधिक लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने वाली शालू सैनी को मिला “महात्मा ज्योतिबा फुले सम्मान”