कानपुर देहात 21 जुलाई 2024 *सहायक निदेशक सूचना ने आलमचंदपुर में किया पौधरोपण*
*सहायक निदेशक सूचना ने जनपद वासियों से वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता हेतु की अपील*
*सभी लोग एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाए :सहायक निदेशक सूचना*
वृक्षारोपण महाभियान कार्यक्रम के अंतर्गत सहायक निदेशक सूचना सुरजीत सिंह द्वारा आलमचंदपुर में पौधरोपण कर जनपद वासियों से वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की गई। सहायक निदेशक सूचना ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए “एक पेड़ मां के नाम” जरूर लगाए।उन्होंने कहा कि बढ़ते तापमान व अन्य जलवायु परिवर्तन संबंधी घटनाओं के दृष्टिगत पर्यावरण संरक्षण/ वृक्षारोपण पर विशेष बल देने की जरूरत है साथ ही साथ जो पौधे लगाए जाय,उनका संरक्षण भी किया जाय, जिससे हम सब हमारी आने वाली पीढियो को अच्छा /हरित पर्यावरण दे सकें। इस मौके पर उद्यान अधिकारी बल्देव प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*

More Stories
बिजनौर 14 फ़रवरी 26*वेलेंटाइन डे बड़ा खुलासा: बिजनौर के रेस्टोरेंट के ‘VIP रूम’ में कपल्स के गुप्त वीडियो बनाए जा रहे थे!** 🚨
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*जबतक मनरेगा को मूल स्वरूप में बहाल नहीं करेंगे तबतक मनरेगा योजना की लड़ाई जारी रहेगी – प्रदीप मिश्रा अंशुमन*