कानपुर देहात 20अगस्त25**पेंशनर अपना जीवन प्रमाण-पत्र ऑन-लाइन अथवा कार्यालय कार्य दिवस में करें प्रस्तुत*
कोषागार कानपुर देहात के समस्त पेंशनरों को वरिष्ठ कोषाधिकारी ने अवगत कराया है कि कोषागार से अनवरत पेंशन प्राप्ति हेतु एक वर्ष की अवधि में एक बार जीवन प्रमाण-पत्र देने की प्रक्रिया विद्यमान है। उन्होंने सम्मानीय पेंशनरों से अनुरोध किया है कि ससमय अपना जीवन प्रमाण-पत्र ऑन-लाइन अथवा कार्यालय कार्य दिवस में प्रस्तुत करें, जिससे कोषागार द्वारा उनका मासिक पेंशन भुगतान किया जाना संभव हो सके। साथ ही साथ यह अवगत कराना है कि वे सम्मानीय पारिवारिक पेंशनर जिन्होंने 80 वर्ष की आयु प्राप्त कर ली है उन्हें पेंशन में 80 वर्षीय लाभप्रदान करने हेतु अपनी जन्मतिथि प्रमाणन सम्बन्धी अभिलेख किसी भी कार्यदिवस में प्रस्तुत करते हुए पेंशन का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही अनुरोध है कि पेंशनर पारिवारिक पेंशनरों की मृत्यु की सूचना अविलम्ब कोषागार को उपलब्ध कराने का कष्ट करें जिससे अधिक भुगतान की स्थिति में परिजनो से वसूली आदि की अप्रिय प्रकिया से बचा जा सके।

More Stories
पूर्णिया बिहार 31 मार्च 26 *जेबा परवीन ने मैट्रिक परीक्षा में मारी बाजी, बने प्रखंड के 6th टॉपर
पूर्णिया बिहार 31 मार्च26 *कुमार आदित्य और अफरोज आलम बने पूर्णिया कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष
अयोध्या 31 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें